Move to Jagran APP

यमुनापार में रेन डांस व बीच वॉलीबॉल का लें मजा

झील के किनारे ठंडी हवा के साथ बीच वॉलीबॉल खेलने का एहसास दिन बनाने के लिए काफी होता है। साथ ही इसकी मुख्य बात यह है कि छोटे नौनिहाल के लिए सोफ्ट एडवेंचर पार्क आदि पार्क बना रखे है। तभी तो रोजाना तपती गर्मी में लोग नोएडा व दिल्ली के अन्य हिस्सों से आते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 10:41 PM (IST)
यमुनापार में रेन डांस व बीच वॉलीबॉल का लें मजा
यमुनापार में रेन डांस व बीच वॉलीबॉल का लें मजा

पुष्पेंद्र कुमार, पूर्वी दिल्ली

loksabha election banner

गर्मी आते ही कदम तेजी से उस ओर बढ़ते हैं जहां विरासत और सौंदर्य बसता है। जी हां, एडवेंचर पार्क में इन दिनों लोग बड़ी संख्या में मौज-मस्ती करने आते हैं। हाई प्रोफाइल लोग व ब्यूरोक्रेट्स यहां झील के किनारे बीच वॉलीबॉल का मजा लेने आते हैं। यह नजारा आम भी है और खास भी। खास इसलिए, क्योंकि इसमें आर्चेरी, जंगल हॉस, बो¨टग, बोव¨लग, म्यूजिक रेन डांस, बीच वॉलीबॉल, ट्री ट्रॉप क्बसटाक्ले कोर्स (पेड़ों पर रस्सियों से बनाए गए झूले) साथ ही नौनिहालों के लिए सॉफ्ट एडवेंचर पार्क आदि बना हुआ है। लोगों को इस पार्क में खास होने की अनुभूति भी होती है, क्योंकि यह स्थान प्राकृतिक झील के किनारे बना हुआ है। इसलिए यह लोगों के लिए खास हुआ करता है।

दिल्ली के पार्को में से एक है मयूर विहार स्थित एडवेंचर पार्क का एहसास अविस्मरणीय है। कृत्रिम बारिश की ठंडी बूंदों के साथ संगीत पर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। पार्क में 62 एकड़ में फैली झील में नौका के ऊपर प्राकृतिक हवा का आनंद भी लेते हैं। करीब 10 एकड़ में फैले एडवेंचर पार्क में प्रकृति के अनूठे सौंदर्य के करीब होने की अनुभूति होती है। साथ ही पार्क की खूबसूरत आकृति में बने जंगल हॉस से भी मुखातिब होने का सुअवसर मिलता है। झील के किनारे ठंडी हवा के साथ बीच वॉलीबॉल खेलने का एहसास दिन बनाने के लिए काफी होता है। इसकी मुख्य बात यह है कि छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट एडवेंचर पार्क आदि पार्क बना रखे हैं। तभी तो रोजाना तपती गर्मी में लोग नोएडा व दिल्ली के अन्य हिस्सों से आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.