संसद मार्ग से जय सिंह रोड तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू
एसबीआइ लेन पर वाहनों के भारी दवाब के कारण यहां से निकलने में वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक (आधुनिकीकरण) सत्यवान गौतम ने एक नया आदेश जारी किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 08:52 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : एसबीआइ लेन पर वाहनों के भारी दवाब के कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक (आधुनिकीकरण) सत्यवान गौतम ने एक नया आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक, एसबीआइ लेन पर संसद मार्ग से जय सिंह रोड तक सुबह 9 से रात 9 बजे तक सभी वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। गौतम ने बताया कि यात्रियों को नए आदेश की जानकारी देने के लिए जल्द ही बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें