Move to Jagran APP

44.25 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

44.25 लाख की ठगी के मामले में सरिता विहार पुलिस ने नाइजीरियन युवक को शनिवार रात गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:22 PM (IST)
44.25 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार
44.25 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली:

loksabha election banner

44.25 लाख की ठगी के मामले में सरिता विहार पुलिस ने नाइजीरियन युवक को शनिवार रात गिरफ्तार किया। आरोपित ओकलीव फ्रैंकलीन चिबुंडम उर्फ जोलो पर हर्बल कंपनी का एग्जीक्यूटिव बन कर 44.25 लाख से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है। वह दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपित के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल, पाच एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क बरामद की है।

एडिशनल डीसीपी दक्षिणी-पूर्वी कुमार ज्ञानेश ने बताया कि गत एक फरवरी को संजीव नामक शख्स ने सरिता विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर 2019 को टकाशी मोचिदा नाम के शख्स ने जापान के टोक्यो में स्थित हर्बल कंपनी का एग्जीक्यूटिव बनकर उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। बातचीत के दौरान पीड़ित उससे कहा कि उन्हें 10 हजार पैकेट्स अलका लाइट सीड्स चाहिए। 10 हजार पैकेट्स खरीदने पर पीड़ित को मोटे मुनाफे का झासा दिया गया। आरोपित ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित एक सप्लायर का नाम व पता भी बताया था। इसके बाद जलपाईगुड़ी की शानू माइनिंग ग्रुप से एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को कंपनी की सेल्स मैनेजर के तौर पर अपना परिचय दिया। उसने अपना नाम आरती मुखर्जी बताया था। उन्होंने बताया कि एक पैकेट की कीमत 2.10 लाख होगी। इस प्रकार उन्होंने 44 लाख 25 हजार में डील फिक्स की और अलग अलग बैंक खातों में रकम ट्रासफर कर दी। आरोपितों ने बाद में न ही उन्हें हर्बल सीड्स उपलब्ध कराए और ना ही उनका पैसा वापस किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिता विहार थाने की एसआइ सतीश सैनी और डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर संदीप पवार की टीम ने टेक्निकल सíवलास की मदद से नाइजीरियाई नागरिक को शनिवार शाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2014 में वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.