भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दी बड़ी राहत, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
ईस्ट विनोद नगर में एक बंद डलावघर में सांसद गौतम गंभीर तीसरी जन रसोई शुरू करेंगे। शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर गंभीर के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहेंगे। इसमें एक रुपये में भरपेट भोजन लोगों को मिल सकेगा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। क्रिकेटर से राजनीति की दुनिया में आए गौतम गंभीर अब पूरी तरह से जन सेवा में रम गए हैं। इस कड़ी में ईस्ट विनोद नगर में एक बंद डलावघर में सांसद गौतम गंभीर तीसरी जन रसोई शुरू करेंगे। शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर गंभीर के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहेंगे। इसमें एक रुपये में भरपेट भोजन लोगों को मिल सकेगा। इससे पहले गौतम गंभीर गांधीनगर और न्यू अशोक नगर में जन रसोई शुरू कर चुके हैं।
फाउंडेशन ने दिसंबर 2020 में दिल्ली में गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में जन रसोई ‘एक आशा’ की शुरुआत की थी। इसके बाद से लोगों को सिर्फ 1 रुपये में खाना खिलाया जा रहा है।
बता दें किकोरोना महामारी के दौर में शुरू किए गए इस जन रसोई में सभी प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और लोगों को साफ व स्वस्थ खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते लोगों को खाना परोसने से पहले जन रसोई को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है।
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पिछले साल ही दिल्ली के न्यू अशोक नगर में जन रसोई कैंटीन की शुरुआत की है। भाजपा सांसद गंभीर इससे पहले एक और जन रसोई कैंटीन शुरू कर चुके हैं।
बता दें कि गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र के गांधीनगर में 24 दिसंबर, 2020 को पहली जन रसोई की शुरुआत की थी। यहां पर गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर महज 1 रुपये में लोगों को हेल्दी खाना उपलब्ध करा रहे हैं। इसकी जमकर सराहना भी हो रही है। दिल्ली में अब तक कई स्थानों पर जन रसोई की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें सिर्फ 1 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाता है। फिलहाल गौतम गंभीर फाउंडेशन के दो जन रसोई के जरिए हर दिन करीब 2 हजार लोगों को स्वच्छ और पौष्टिक आहार मिल रहा है।