Move to Jagran APP

महिलाएं बताएंगी कैसी हो उनके सपनों की दिल्ली, महिला कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन अभियान

अमृता ने कहा मैं महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि हमारे इस अभियान का वे हिस्सा बनें और अपनी आवाज बुलंद करें। हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि हमारी नारी शक्ति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करे।

By Edited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 01:50 PM (IST)
महिलाएं बताएंगी कैसी हो उनके सपनों की दिल्ली, महिला कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन अभियान
दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय अभियान 'मेरी इच्छाएं, महिला को क्या चाहिए' की शुरुआत की। इस ऑनलाइन अभियान के तहत दिल्ली की महिलाओं से उनके विचार एवं सुझाव मांगे गए हैं कि उनके सपनों की दिल्ली कैसे होनी चाहिए। नृत्य, संगीत, वाचन, लेखन आदि के द्वारा उन्हें अपने विचार एवं सुझाव दिल्ली महिला कांग्रेस के साथ साझा करने हैं।

loksabha election banner

प्रदेश पार्टी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अमृता ने कहा कि दिल्ली में हाल ही में 86 वर्षीया बुजुर्ग महिला का दुष्कर्म हुआ। इस घटना ने प्रशासन और सरकार से सभी उम्मीदें ध्वस्त कर दी हैं। महिला कांग्रेस इसी समाज की मां, बहन, बेटियों से जानना चाहती है कि उनके सपनों, उनकी उम्मीदों की दिल्ली कैसी होनी चाहिए।

अमृता ने कहा, 'मैं महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि हमारे इस अभियान का वे हिस्सा बनें और अपनी आवाज बुलंद करें। हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि हमारी नारी शक्ति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करे' उन्होंने कहा कि सभी सुझावों को सम्मिलित करके एक श्वेत पत्र तैयार किया जाएगा। उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. किरण वालिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने निर्भया फंड के उपयोग जैसे चुनावी वायदे को भी पूरा नहीं किया। यहां तक कि महिला हेल्पलाइन 181 को भी बंद कर दिया गया है। ये उदासीनता दर्शाती है कि केजरीवाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग नहीं है।

सीएम 24 को करेंगे दो फ्लाईओवर का उद्घाटन

वहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल 24 अक्टूबर को सीलमपुर और शास्त्री पार्क के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर के शुभारंभ से जीटी रोड पर जो लोग सीलमपुर और शास्त्री पार्क के भीषण जाम में फंसते थे उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि अभी शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दो लूप बनाने का काम जारी है। ये जब बनकर तैयार हो जाएंगी तो बाद में इनका उद्घाटन किया जाएगा। सीलमपुर टी प्वाइंट पर 1200 मीटर लंबा वन-वे फ्लाईओवर और शास्त्री पार्क चौराहे पर 700 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बना है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.