चरित्र पर शक के कारण की थी महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि मधु विहार में ममता नाम की महिला की हत्या करने वाला अक्षरधाम मंदिर के समीप आने वाला है। जहां उसे पकड़ा गया।
नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गत दिनों मधु विहार इलाके में लिवइन पार्टनर ममता शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ब्रह्म सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को महिला के चरित्र पर शक था। जिसके कारण उसने 18 अगस्त को हथोड़े से वार कर महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि पुलिस की सूचना मिली थी कि मधु विहार में ममता नाम की महिला की हत्या करने वाला अक्षरधाम मंदिर के समीप आने वाला है। इसकी जानकारी के बाद इंस्पेक्टर शिव दर्शन और हेड कांस्टेबल मिंटू, संजीव व लाल बहादुर की टीम ने 21 अगस्त को ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ महीने पहले महिला के संपर्क में आया था। बाद में वह ममता शर्मा के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। इस दौरान महिला उसपर अपने परिवार नाता तोड़ने का दवाब बना रही थी।
उधर ब्रह्म सिंह उसके चरित्र पर शक भी करता था। महिला अपने फोन का पासवर्ड आरोपित को नहीं बताती थी। वारदात से 20 दिन पहले ही ममता ने वेस्ट विनोद नगर में एक फ्लैट को किराए पर लिया था। घटना वाली रात को ममता शर्मा अपने बेटे को एक होटल से रात का खाना लाने के लिए भेज किसी से फोन पर बात करने लगी थी। इसी दौरान उसके चरित्र को लेकर ब्रह्म सिंह ने कुछ टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आरोपित ने हथौड़े से महिला पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर वारदात को बाद ब्रह्म सिंह मौके से फरार हो गया था था।
दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो