Move to Jagran APP

पति को मौत की नींद सुलाकर खुद के बुने जाल में फंस गई महिला, पोल खुलते ही पहुंची हवालात

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से एक युवक के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला सरिता देवी के अपने पति को मृत अवस्था में लाने की जानकारी मिली।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 09:07 PM (IST)
पति को मौत की नींद सुलाकर खुद के बुने जाल में फंस गई महिला, पोल खुलते ही पहुंची हवालात
बच्चों के सामने झगड़ा करना बनी वजह। प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के आया नगर इलाके में युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पति के अधिक शराब पीने और घर में मारपीट से तंग आकर महिला ने अपनी साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दंपती पांच साल पहले बिहार के समस्तीपुर से दिल्ली आया था।

loksabha election banner

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से एक युवक के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला सरिता देवी के अपने पति को मृत अवस्था में लाने की जानकारी मिली। शव के पोस्टमार्टम में यह साफ हुआ कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। महिला ने बताया कि उसका पति सिकंदर साहनी नशे का आदी था और टीबी का मरीज था। युवक अक्सर नशे में घर में मारपीट और गालीगलौज करता था। शनिवार रात भी उसने झगड़ा किया। उसे काबू करने के लिए महिला ने अपनी साड़ी से उसका गला दबाया, लेकिन इस दौरान युवक की मौत हो गई।

बच्चों के सामने झगड़ा करना बनी वजह

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दोनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव भगवानपुर थाना क्षेत्र के जनार्दनपुर के रहने वाले हैं। पांच साल पहले बिहार से रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे। युवक एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। वहीं, महिला दूसरों के घर में काम करती थी। महिला के चार बच्चे हैं। युवक बच्चों के सामने उसकी पिटाई करता था, जिसके चलते वह दुखी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.