Delhi Crime: छावला में महिला की गला रेतकर हत्या, शव की नहीं हुई पहचान
मौके पर हुई छानबीन के दौरान पता चला कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। शव जिन हालत में मिला है उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी।
पश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता। छावला थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस के पास सोमवार शाम खेत में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में लगातार जुटी है। आसपास के थानों को मामले की जानकारी देकर गुमशुदा महिलाओं के बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है ताकि पहचान हो सके।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार छावला थाना पुलिस को सोमवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि ताजपुर रोड पर स्थित अनाथ आश्रम के सामने एक फार्म हाउस के खेत में महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। खेत में दीवार के पीछे एक महिला का शव पड़ा था।
मौके पर हुई छानबीन के दौरान पता चला कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। शव जिन हालत में मिला है उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की पहचान होने क बाद ही यह पत किया जा सकेगा कि महिला की हत्या के पीछे आखिर मकसद क्या है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो