Move to Jagran APP

दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर महिला पर चाकू से हमला

आनंद विहार इलाके में दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर एक पीडि़ता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीडि़ता अपने वकील से मिलने के बाद घर लौट रही थी आरोपितों ने रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:57 PM (IST)
दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर महिला पर चाकू से हमला
दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर महिला पर चाकू से हमला।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। आनंद विहार इलाके में दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर एक पीड़िता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़िता अपने वकील से मिलने के बाद घर लौट रही थी, आरोपितों ने रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।

loksabha election banner

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ दक्षिणपुरी स्थित अपने मायके में रहती हैं। वर्ष 2013 में पीड़िता की शादी त्रिलोकपुरी में रहने वाले एक युवक से हुई थी।

यातानाओं से परेशान होकर अलग घर ले लिया

शादी के बाद पीड़िता का पति नशा करके पत्नी को पीटने लगा, पति की यातनाओं से परेशान होकर अप्रैल 2021 में पीड़िता ने पति से अलग होकर एक घर में रहने लगे। आरोप है कि पीड़िता के देवर ने वहां पर महिला से दुष्कर्म किया, पीड़िता ने अपने देवर के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया।

जिन लोगों के कर्म एवं वाणी ठीक रहेगी उनका छठा भाव भी ठीक रहेगा : रमेश चिंतक

स्कूटी सवार बदमाशों ने किया हमला 

केस के सिलसिले में पीड़िता कड़कड़डूमा कोर्ट में अपने वकील से मिलने गई थी, मिलने के बाद वह अपने घर जा रही थी। जब वह कोर्ट की लाल बत्ती पर पहुंची, उसी दौरान स्कूटी सवार नकाबपोश दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वह उन पर केस लेने का दबाव बनाने लगे, उन्होंने इन्कार किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। 

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा- मेरी घोषणा से कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को लगी मिर्ची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.