Move to Jagran APP

Delhi Woman Assaulted: राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास महिला से दुष्कर्म

Delhi Woman Assaulted पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास बच्ची को अगवा करने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 10:29 AM (IST)
Delhi Woman Assaulted: राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास महिला से दुष्कर्म
Delhi Woman Assaulted: राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़ित महिला का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराजगी के चलते महिला सड़क किनारे बने फुटपाथ पर रहने लगी थी। वहीं, फुटपाथ पर आरोपित रेहान भी रहता था।

loksabha election banner

आरोप है कि 24 जुलाई को दिन में महिला लाल किले के पास दिल्ली चलो पार्क में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपित रेहान वहां पहुंचा और वह महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद रेहान ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता की बेटी को अगवा कर फरार हो गया।

वहीं, घटना के कुछ समय बाद जब वहां दिल्ली पुलिस का एक कर्मी पहुंचा तो बेहोशी की अवस्था में महिला को पड़ा देखकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद महिला ने पुलिस को घटना के बारे मे बताया।

वहीं, आरोपित की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास, बच्ची को अगवा करने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दूसरे दिन 25 जुलाई को पुलिस ने लाल किले के समीप से बच्ची को बरामद कर आरोपित रेहान को भी धर दबोचा। वहीं,  दुष्कर्म की इस वारदात के बाद से पति की हालत खराब है, वह अपने किए पर पछता रहा है कि आखिर उसने अपनी पत्नी से विवाद ही क्यों बढ़ाया? यहां पर बता दें कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.