Move to Jagran APP

Delhi Crime News: बेटी की गोद भरने के लिए महिला ने चुराया था बच्चा, गिरफ्तार

महिला ने बताया कि आधी रात दो बजे दोनों बच्चे उसके साथ सो रहे थे। लेकिन जब चार बजे उसकी नींद खुली तो छोटा बेटा गायब मिला।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 07:51 PM (IST)
Delhi Crime News: बेटी की गोद भरने के लिए महिला ने चुराया था बच्चा, गिरफ्तार
Delhi Crime News: बेटी की गोद भरने के लिए महिला ने चुराया था बच्चा, गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाहौरी गेट थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय एक महिला ने बेटी की सूनी गोद भरने के फुटपाथ पर सो रही महिला का 25 दिन का बच्चा चुरा लिया। बाद में वे बच्चे को लेकर अपने घर चली गई। घटना सोमवार तड़के खारी बावली इलाके में घटी। कुछ देर बाद जब महिला की नींद खुली तो बच्चे को गायब देख उसने उसकी आसपास काफी तलाश की गई। बच्चे के नहीं मिलने पर महिला ने घटना की जानकारी लाहौरी गेट थाना पुलिस को दी।

loksabha election banner

बच्चा चोरी का मामला सामने आते ही पुलिस ने तेजी दिखाइ। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर पुलिस ने कुछ ही घंटे में इलाके से बच्चे को बरामद और बच्चा चुराने वाली महिला सावित्री को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल जांच के बाद बच्चे को मां के सुपूर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बेघर-बार शकुंतला देवी खारी बावली इलाके मे फुटपाथ पर रहती है। उसके पति की चार महीने पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह लोगों से मांग कर गुजारा कर रही है। रविवार की रात वह अपने पांच वर्ष और 25 दिन के दो बच्चों के साथ फुटपाथ पर सोई हुई थी। महिला ने बताया कि आधी रात दो बजे दोनों बच्चे उसके साथ सो रहे थे। लेकिन जब चार बजे उसकी नींद खुली तो छोटा बेटा गायब मिला।

इसकी सूचना मिलने पर लाहौरी गेट थाना पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें एक महिला रात करीब तीन बजे बच्चे को चुरा कर जाती दिखी। बाद में पहचान होने पर पुलिस ने सावित्री के पास से बच्चा बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सावित्री ने बताया कि वह खारी बावली में ही रोटी बनाने का काम करती है। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी अपने पति के साथ आगरा में रहती है। शादी के दो वर्ष बीत जाने के बावजूद उनका कोई बच्चा नहीं है। इसी दौरान फुटपाथ पर बच्चों के साथ रहने वाली महिला को देख उसने बच्चा चोरी की योजना बनाई थी। वह चाहती थी की उसकी बेटी की सूनी गोद भर जाए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.