Move to Jagran APP

राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे में हड़कंप; TTE के खिलाफ जांच शुरू

दिल्ली-रांची एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इससे रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया है। यह मामला रेलमंत्री के संज्ञान में भी आ गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 08:51 PM (IST)
राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे में हड़कंप; TTE के खिलाफ जांच शुरू
राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे में हड़कंप; TTE के खिलाफ जांच शुरू

नई दिल्ली/रांची, जेएनएन। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला यात्री की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को यात्रा टिकट परीक्षक (train ticket examiner) ने अंजाम दिया है। इससे रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। छेड़छाड़ पीड़िता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल (current minister of Ministry of Railways Piyush Ved Prakash Goyal) को दी। वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन और टीटीई रांची डिविजन के हैं। इसके बाद रांची डिवीजन के डीआरएम ने जांच का आदेश जारी कर दिया है। ट्रेन के टीटीई एनआर सरोज को फिलहाल अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

loksabha election banner

आइसक्रीम में नशीली चीज खिला कर की छेड़खानी
पीड़ित महिला यात्री का कहना है कि वह नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20840 के कोच B-9 में सफर कर रही थी। इस दौरान टीटीई और पेंंट्री कार वालों ने आइसक्रीम में नशीली चीज खिलाकर उसके साथ छेड़खानी की। होश में आने पर महिला को अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने ट्वीटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ, रेल इंडिया, रघुवर दास और झारखंड भाजपा को टैग कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता छात्रा बताई जा रही है।

नशे में था आरोपित टीटीई
पीड़िता के ट्वीट के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित रेलवे स्टाफ नशे में था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पैंट्री स्टाफ और टीटीई ने सामूहिक रूप से उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने ऐसी आइसक्रीम खिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आइआइआरसीटीसी ईस्ट जोन का कहना है- 'इस तरह के व्यवहार को लेकर हम महिला से माफी मांगते हैं। महिला की शिकायत के मद्देनजर इस पर कार्रवाई की जा रही है।'

वहीं, डिविजन रेलवे (रांची) का कहना है कि विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग
इधर, झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन एवं सदस्य-रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति, रांची रेल मंडल ने रांची डीआरएम नीरज अम्बष्ठ को पत्र लिखकर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि युवती को नशील पदार्थ युक्त आइसक्रीम खिलाकर उसकी अस्मत लूटने के दोषी टीटीई और पेंट्री स्टाफ को तत्काल बर्खास्त किया जाए। अवांछनीय तत्व रेलवे में सेवा के नाम पर बड़े पैमाने पर जान-माल से खिलवाड़ और दुष्कर्म पर उतारू हो गए हैं।
यह जनहित और उनकी सुरक्षा के दोषी हैं। इन मामलों में वरीय अधिकारी दोषियों को जांच आदि के नाम पर बचाने में लगे रहते हैं। इसमें उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि चन्द दिनों पूर्व रेल लाइन पर गरीब रथ और ट्रॉली के टकराने के कारण एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई थी। लेकिन उस घटना के संबंधित दोषियों पर भी अब तक कोई ठोस दंडात्मक कारवाई नहीं हुई है।

चलती ट्रेन के टॉयलेट में हुआ तिहाड़ की महिला कैदी से दुष्कर्म, सिपाही पर लगा आरोप

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.