Move to Jagran APP

Surya Grahan 2021: क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें- कुल कितने ग्रहण लगेंगे

Solar Eclipse June 2021 10 जून में लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण को अमेरिका के उत्तरी भाग यूरोप और एशिया में आंशिक ग्रीनलैंड रूस और कनाडा में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। इसके बाद दिसंबर महीने में सूर्य ग्रहण लगेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 02:17 PM (IST)
Surya Grahan 2021: क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें- कुल कितने ग्रहण लगेंगे
सूर्य ग्रहण कहीं भी नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल भी नहीं लगेगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Solar Eclipse June 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा, लेकिन इसकी चर्चा अभी से है, क्योंकि पिछले महीने यानी पिछले साल 14 दिसंबर को ही सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि, यह दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कहीं भी नहीं दिखाई देगा। बावजूद इसके इसके अभी से साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर इंतजार शुरू हो गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से ही दिखाई पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में तो सूर्य ग्रहण कहीं भी नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल भी नहीं लगेगा। वहीं, जून में लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण को अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, ग्रीनलैंड, रूस और कनाडा में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा।

loksabha election banner

भारत के इन राज्यों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

खगोल विज्ञानियों के मुताबिक, 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण देश के पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों के अलावा केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में समाप्त होने से पहले कुछ समय के लिए दिखाई देगा। वहीं, विज्ञानियों का कहना है कि इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण देश के किसी हिस्से में दिखाई नहीं देगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण वह स्थिति होती है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्र आकर सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से ढक लेता है। इसी खगोलीय घटना को पूर्ण सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।

आंशिक सूर्य ग्रहण

ऐसे ग्रहण में जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आकर सूर्य को अपने पीछे आंशिक रूप से ढक लेता है, तो ऐसे में सूर्य का पूरा प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। इस खंगोलीय घटना को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।

वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस तरह के सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह न ढकते हुए, उसके बीच के भाग को ढक देता है, जिससे पृथ्वी से देखने पर सूर्य एक रिंग की तरह दिखाई देता है, जिसे हम वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

जानें- देश में कब लगेगा और कौन-सा ग्रहण

साल का पहले सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। इस दिन बृहस्पतिवार होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग के अतिरिक्त यूरोप और एशिया में आंशिक रूप से दिखाई देगा। वहीं, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। यूरोप की तरह एशिया में भारत समेत सभी देशों में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

वर्ष 2021 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के अलावा, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 

साल 2021 में लगेंगे 2 चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इसे पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में देखा जा सकेगा। वहीं, भारत में यह एक उपच्छाया ग्रहण की तरह ही देखा जाएगा। इस लिहाज से यहां पर सूतक काल मान्य होगा। हालांकि, कुछ ज्योतिषी सूतक काल को नहीं मानते हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.