Move to Jagran APP

Delhi BJP Politics: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को कब मिलेगी अपनी टीम?

Delhi BJP Politics आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बने लगभग ढाई माह होने को है लेकिन अभी तक उनकी टीम घोषित नहीं हुई है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 10:21 AM (IST)
Delhi BJP Politics: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को कब मिलेगी अपनी टीम?
Delhi BJP Politics: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को कब मिलेगी अपनी टीम?

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi BJP Politics: भाजपा में जिला अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने को मंथन अभी जारी है। पार्टी नेतृत्व इस बार प्रदेश में जिम्मेदारी संभाल चुके कुछ बड़े नेताओं को जिलों की कमान सौंपना चाहता है, जिससे कि नगर निगम चुनाव की तैयारी को धार मिल सके। इससे प्रदेश में कुर्सी की आस लगाए कई नेताओं को अपने क्षेत्र में काम करना पड़ सकता है। आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बने लगभग ढाई माह होने को है, लेकिन अभी तक उनकी टीम घोषित नहीं हुई है। खास बात यह है कि पहली बार प्रदेश पदाधिकारियों के चयन पर पार्टी हाई कमान की नजर है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महामंत्री अरुण सिंह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर को दिल्ली भाजपा की टीम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जिलों व मंडलों में नेतृत्व सौंपने के लिए रायशुमारी भी कराई है। माना जा रहा है कि पद वितरण में प्रदेश के नेताओं की मनमानी व गुटबाजी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। रायशुमारी की रिपोर्ट आने के कई दिनों बाद भी जिलों व मंडलों में पदाधिकारी तय नहीं हो सके हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार मंडल में युवाओं और जिलों में अनुभवी व बड़े कद वाले नेताओं को जिम्मेदारी देना चाहती है।

दरअसल, लगभग डेढ़ वर्षोंं के बाद नगर निगम का चुनाव है और पार्टी के सामने कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। यही कारण है कि कई बैठकों के बाद भी अब तक पार्टी कोई निर्णय नहीं कर सकी है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश की टीम बनाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक में ही अरुण सिंह ने ओडिशा सहित अन्य राज्यों का उदाहरण देकर यहां के बड़े नेताओं को जिलों को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया था। अब उसी दिशा में मंथन चल रहा है। ऐसे नेताओं की केशव पुरम, महरौली, पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली और मयूर विहार जिलों में खोज हो रही है। इसके साथ ही चांदनी चौक, शाहदरा सहित कई जिलों में वर्तमान जिला अध्यक्षों को फिर से मौका मिल सकता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 16 या 20 अगस्त को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.