Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार को भी छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी उम्मीद है। पंजाब हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय प्री-मानसून की स्थिति के एक और दौर की संभावना है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 08:42 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार को भी छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट
हरियाणा और दिल्ली पर सक्रिय हुआ प्री-मानसून, लू की संभावना खत्म।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में दिन की शुरुआत ही भीगी भीगी सी हुई। लोग सोकर उठे तो बाहर ठंडी हवा चल रही थी। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। हालांकि बाद में मौसम खुल गया और दिन भर धूप भी खिली रही। लेकिन गर्मी के तेवर नरम ही बने रहे। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 0.8 मि.मी. दर्ज हुई। पालम में यह 1.6 मि.मी., लोधी रोड पर 1.4 मि.मी., आयानगर में 2.4 मि.मी.और पीतमपुरा में 2.0 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई।

prime article banner

सोमवार को सुबह ही दिल्ली एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर बरसे बदरा

पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, पूर्वी बिहार और शेष उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई।

बारिश ने की दिन की शुरुआत, दिन भर गर्मी के तेवर रहे नरम

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय प्री-मानसून की स्थिति के एक और दौर की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को प्री मानसून की गतिविधियां अधिकांश हिस्सों को कवर कर सकती हैं। मंगलवार से शुक्रवार के बीच धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें और बौछारें पड़ने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार इस दौरान अमृतसर, पठानकोट जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार, पानीपत, पंचकुला और यमुनानगर में भी आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। हरियाणा पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्व की ओर चल रहे ट्रफ के साथ हरियाणा पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस लंबी अवधि के मौसम गतिविधि के लिए प्रमुख कारण होंगे। अरब सागर की ओर से दक्षिण की ओर तथा गुजरात और इंडो गंगा के मैदानों के साथ दक्षिण-पश्चिमी हवाओं को काफी व्यापक तूफानी गतिविधि के लिए एक आदर्श स्थिति मिलेगी।

इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.