Move to Jagran APP

Weather News Update: दिल्ली में 24 घंटे के दौरान बदलेगा मौसम, जानिये- होली तक कैसा रहेगा हाल

Delhi Weather News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो होली त्योहार तक मौसम में बदलाव का यह दौर जारी रहेगा। हालांकि इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:50 AM (IST)
Weather News Update: दिल्ली में 24 घंटे के दौरान बदलेगा मौसम, जानिये- होली तक कैसा रहेगा हाल
इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। फाल्गुन के महीने में मौसम के भी नित नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी चटख धूप खिल जाती है, तो कभी बादल छा जाते हैं। कभी धूप की चुभन सताने लगती है तो कभी तेज हवा ठंडक का एहसास करा देती है। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना बन जाती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो होली तक मौसम में बदलाव का यह दौर जारी रहेगा। हालांकि, इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। बृहस्पतिवार को मौसम के दोबारा करवट लेने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 88 फीसद रहा। दिल्ली का स्पोट्र्स कांप्लेक्स इलाका 34 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान भी 21.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक था। इसके अलावा पीतमपुरा इलाके का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। यही वजह है कि अभी दिन और रात के तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है। हल्की बारिश गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके बाद दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी।

खराब श्रेणी में बरकरार दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी में बनी रही। हालांकि, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। आगामी 24 घंटे में हवा की रफ्तार में सुधार होने से एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 258 दर्ज किया गया। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 313 एयर इंडेक्स के साथ सबसे खराब रही। सफर के अनुसार वर्तमान में हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम बनी हुई है। अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार में सुधार होने से इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.