Move to Jagran APP

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां पर पढ़िये आखिर कब हो सकती है बारिश

Weather Forecast पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार व सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 से 28 दिसंबर के बीच आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। 26 से 28 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 11:10 AM (IST)
अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां पर पढ़िये आखिर कब हो सकती है बारिश
Delhi Weather : अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां पर पढ़िये आखिर कब हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में राहत के बावजूद शुक्रवार सुबह से ठंड लोगों को परेशान कर रही है, हालांकि तेज धूप ने इसका असर थोड़ा कम दिया है। बावजूद इसके ठंड के चलते घरों और दफ्तरों में लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर कोहरे ने भी वाहन चालकों को परेशान किया। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार व सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग पहले ही पूर्वानुमान जता चुका है कि 25 से 28 दिसंबर के बीच आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 26 से 28 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 व 27 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

वहीं, गाजियाबाद में मौसम व कृषि विज्ञानी डा. डीके सचान ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 78 फीसद दर्ज की गई। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा के झोके की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहने की वजह से सर्दी महसूस हो सकती है। लगातार तापमान बढ़ने से जल्दी ही मौसम खराब होने की संभावना है।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह में कंपकंपी महसूस की गई लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कारण शीतलहर से राहत मिली है लेकिन दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। 

 मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.