Move to Jagran APP

Weather Forecast: दिल्ली की सर्दी में गर्मी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, जानिए क्यों बढ़ा तापमान

Weather Forecast दिल्ली में सर्दी के मौसम में पड़ यह गर्मी इस सीजन का ही नहीं बल्कि बीते आठ वर्षो के दौरान 13 फरवरी का सबसे अधिक तापमान है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 12:54 PM (IST)
Weather Forecast: दिल्ली की सर्दी में गर्मी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, जानिए क्यों बढ़ा तापमान
Weather Forecast: दिल्ली की सर्दी में गर्मी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, जानिए क्यों बढ़ा तापमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हवा के रुख में आए बदलाव के बाद दिल्ली की सर्दी में ही गर्मी का रिकॉर्ड देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान ने आठ वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में लोगों को न केवल गर्म कपड़े उतारने पड़ गए, बल्कि धूप में तो उन्हें पसीना तक आ गया। हवा के रुख में बदलाव के चलते व मौसम साफ रहने के कारण दिल्ली के तापमान में तेजी से बढोत्तरी हुई है।

loksabha election banner

हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अभी सुबह और शाम के समय तो ठंडक बरकरार रहेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है, लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी पड़ने के आसार अब नहीं ही हैं।

सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा तापमान

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं, बल्कि बीते आठ वर्षो के दौरान 13 फरवरी का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसद रहा। रिज क्षेत्र में तो अधिकतम 28.2 एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हवा के रुख में आए बदलाव के कारण बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तेज गर्म हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवा के रुख में आए बदलाव व मौसम साफ रहने के कारण तेजी से तापमान बढ़ा है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिंदू कुश, पीर पंजाल और मध्य हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो सकती है। यानी पहाड़ों पर, जिनमें हिमाचल और जम्मू-कश्मीर मुख्य हैं, यहां बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि बर्फबारी की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बादल छाये रहने के साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.