Move to Jagran APP

Weather Forecast: एक बार फिर बदलेगा मौसम का रुख, अगले कई दिन तक रहेगा बादल और बारिश का दौर

Weather Forecast बदलते मौसम में 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 07:16 AM (IST)
Weather Forecast: एक बार फिर बदलेगा मौसम का रुख, अगले कई दिन तक रहेगा बादल और बारिश का दौर
Weather Forecast: एक बार फिर बदलेगा मौसम का रुख, अगले कई दिन तक रहेगा बादल और बारिश का दौर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में शनिवार को दिनभर धूप छाई रही। हवा की रफ्तार भी 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कमी के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 85 फीसद और न्यूनतम स्तर 26 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

डॉ. कुलदीप के अनुसार, रविवार दोपहर बाद से एक बार फिर उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे बादल छाएंगे। 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मंगलवार को बारिश होने की स्थिति बनेगी। धूल भरी आंधी भी चल सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधितकम तापमान में गिरावट होगी और यह 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसका प्रभाव पूरे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 31 मार्च को बारिश हुई थी।

लॉकडाउन बना प्रदूषण की दवा, लोगों को अब मिल रही साफ हवा

लॉकडाउन का सबसे अच्छा असर अगर पड़ा है तो वह प्रदूषण पर। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहता है। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के कारण यह काफी कम दर्ज हो रहा है। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 87 दर्ज हुआ। वहीं, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में भी एक्यूआइ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ, जबकि गाजियाबाद में यह मध्यम श्रेणी में रहा।

मौसम विभाग के नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में उद्योग व वाहनों से सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज होता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह बंद है। इस कारण दिल्ली की हवा साफ हो गई है। वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रोजेक्ट सफर ने कहा है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में इसी तरह से प्रदूषण का स्तर कम रह सकता है।

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर

जगह              3 अप्रैल           4 अप्रैल

दिल्ली                79                 87

फरीदाबाद            97                90

गाजियाबाद         104              109

गुरुग्राम               82                89

नोएडा                 72                70

ग्रेटर नोएडा         104               98


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.