Kangana Ranaut Latest News: मुंबई में दफ्तर-घर में तोड़फोड़ का मुद्दा गरमाया, दिल्ली में भी हुआ प्रदर्शन
Kangana Ranaut Latest News कंगना का मुंबई में दफ्तर-घर तोड़ने के खिलाफ नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली [ध्रुव कुमार]। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट (Bollywood actress Kangana Ranaut) को लेकर शिवसेना नेताओं की अभद्र टिप्पणी और फिर उनका घर-दफ्तर तोड़े जाने का मामला गरमा गया है। अब यह सियासी मुद्दा बन गया है और इसकी आंच मुंबई से 1000 किलोमीटर दिल्ली में भी महसूस की जाने लगी है। बुधवार को मुंबई मे फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनोट का कार्यालय तोड़े जाने के विरोध में दिल्ली में भी महाराष्ट्र सरकार के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन हुआ। नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जय भगवान गोयल की अगुवाई में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर जय भगवान गोयल ने कहा कि शिव सेनाओं ने कंगना रनौट के खिलाफ गलत बयानबाजी है। इसके बाद मुंबई स्थित कंगना के घर-दफ्तर पर तोड़फोड़ महाराष्ट्र सरकार की बदले की कार्रवाई है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले बुधवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा दिल्ली की संयोजक नेहा शालिनी दुआ ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की थी। नेहा के मुताबिक, कंगना के खिलाफ जिस भाषा का प्रयोग संजय राउत ने किया वह असहनीय है। संजय राउत को इसके लिए लिखित में माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान करीब दस महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय के सामने बैनर व पोस्टर लेकर संजय राउत के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहीं थीं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो