Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी की पहल से यूपी के 2 वर्षीय बच्चे का दिल्ली में होगा इलाज, जन्म से है ट्यूमर

प्रयागराज से इलाज के लिए विमान से दिल्ली लाए गए दो वर्षीय बच्चे को शुक्रवार को एम्स में भर्ती किया गया। जहां पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 01:54 PM (IST)
प्रियंका गांधी की पहल से यूपी के 2 वर्षीय बच्चे का दिल्ली में होगा इलाज, जन्म से है ट्यूमर
प्रियंका गांधी की पहल से यूपी के 2 वर्षीय बच्चे का दिल्ली में होगा इलाज, जन्म से है ट्यूमर

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रयागराज से इलाज के लिए विमान से दिल्ली लाए गए दो वर्षीय बच्चे को शुक्रवार को एम्स में भर्ती किया गया। जहां पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बच्चे को जन्म से ही ट्यूमर है। एम्स में उसकी जांच की जा रही है। उम्मीद है कि एम्स में उसके ट्यूमर की सर्जरी की जाएगी। इस बारे में डॉक्टर अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को ले सकते हैं।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मदद से बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सलोन गांव का रहने वाला है। उसके देखरेख के लिए आए तीमारदार अजरुन ने बताया कि बच्चे के पीठ पर कमर के पास जन्म से बड़ा ट्यूमर है। उसे इलाज के लिए प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां के डॉक्टरों ने उसे एम्स स्थानांतरित कर दिया, लेकिन परिजन आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए दिल्ली लाने में सक्षम नहीं थे। बच्चे की मां चुनाव प्रचार के दौरान किसी तरह प्रियंका गांधी से संपर्क करने में सफल रहीं और उन्होंने अपनी समस्या कांग्रेस महासचिव को बताई। उनकी मदद से चार्टर्ड विमान से बच्चे को इलाज के लिए दिल्ली लाकर एम्स में भर्ती कराया गया। बच्चे के साथ अस्पताल में उसकी मां औरा नानी देखरेख के लिए मौजूद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.