Move to Jagran APP

इंजीनियरिंग के छात्र सहित दो यमुना नदी में डूबे, परिवार में पसरा मातम

पुलिस के मुताबिक पहला हादसा सिग्नेचर ब्रिज के समीप का है। वहीं दूसरी घटना बुराड़ी की है। यहां दो छात्र नदी में डूब गए हैं। हालांकि उनको खोजने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 11:02 PM (IST)
इंजीनियरिंग के छात्र सहित दो यमुना नदी में डूबे, परिवार में पसरा मातम
इंजीनियरिंग के छात्र सहित दो यमुना नदी में डूबे, परिवार में पसरा मातम

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। तिमारपुर और बुराड़ी दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह इंजीनियरिंग का छात्र व एक किशोर यमुना नदी में डूब गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। वहीं, बोट क्लब के गोताखोर दोनों को ढूंढने का प्रयास में में जुटे हुए हैं। रात तक उनका कुछ अतापता नहीं चल सका था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शायद यमुना में तेज बहाव के कारण दोनों बहकर आगे चले ले गए हों। उधर घटना के बाद डूबने वाले दोनों के घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

पहला हादसा: तिमारपुर थाना क्षेत्र के सिग्नेचर ब्रिज के समीप

पुलिस के मुताबिक पहला हादसा तिमारपुर थाना क्षेत्र के सिग्नेचर ब्रिज के समीप की है। खजूरी खास निवासी छात्र शोभित तिवारी अपने चार दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने रविवार की सुबह वहां पहुंचा था। खेल के बीच ही वह हाथ धोने के लिए यमुना नदी के किनारे पर गया। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया होगा। शोभित डीयू के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है। उसके चिखने-चिल्लाने पर उसके साथियों ने उसे बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

दूसरी घटना बुराड़ी की

इसके बाद में उन्होंने घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी। शोभित के परिवार में पिता विजय शंकर तिवारी, मां पूनम तिवारी, भाई अतुल व अन्य सदस्य हैं। अन्य घटना बुराड़ी थाना क्षेत्र में घटी। बुराड़ी इलाके में यमुना में नहाने गया 11 वर्षीय किशोर पुनीत गहरे पानी में चला गया और  डूब गया। पुनीत का परिवार संत नगर बुराड़ी में रहता है। परिवार में पिता अरविंद कुमार व अन्य सदस्य हैं। बचाव दल के सदस्य दोनों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.