Move to Jagran APP

दिल्ली हाई कोर्ट मिली दो नई महिला जज, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

केंद्र द्वारा हाल ही में नियुक्त की गई न्यायमूर्ति पूनम ए. बंबा और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा को सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद की शपथ दिलाई। दोनों महिला न्यायमूर्तियों की हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति की गई थी।

By Vineet TripathiEdited By: Mangal YadavPublished: Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट मिली दो नई महिला जज, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
दो नवनियुक्त महिला न्यायमूर्तियों को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्र द्वारा हाल ही में नियुक्त की गई न्यायमूर्ति पूनम ए. बंबा और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा को सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद की शपथ दिलाई। दोनों महिला न्यायमूर्तियों की हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट में कुल स्वीकृत 60 पदों के सापेक्ष अब न्यायाधीशों की संख्या 35 हो गई है।वहीं, महिला न्यायमूर्तियों की संख्या भी सात से बढ़कर नौ हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत में हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता व न्यायालय के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

loksabha election banner

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने एक फरवरी को न्यायमूर्ति बंबा और शर्मा को पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दोनों ही दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने 24 मार्च को वरिष्ठता के क्रम में दोनों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

न्यायमूर्ति बंगा जहां साकेत कोर्ट में जिला न्यायाधीश थीं। वहीं स्वर्ण कांत शर्मा रोहिणी कोर्ट की जिला न्यायाधीश थीं। उन्होंने वर्ष 1991 में एलएलबी की परीक्षा पूरी की और 24 साल की उम्र में मजिस्ट्रेट और 35 साल की उम्र में जिला न्यायाधीश बनी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.