Move to Jagran APP

दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान गुलशन और सन्नी के रुप में हुई है। गुलसन उत्तम नगर में ई-रिक्शा चलाता था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 11:06 AM (IST)
दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत
दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

नई दिल्ली [भगवान झा]। दिल्ली के विकास पुरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवार तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। 

loksabha election banner

घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुलशन और सन्नी के रुप में हुई है। गुलसन उत्तम नगर में ई-रिक्शा चलाता था। दोनों युवक उत्तम नगर के रहने वाले थे।

पिस्टल की नोक पर धमकाने का वीडियो वायरल

वहीं, एक युवक को दो शख्स द्वारा पिस्टल की नोक पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद छावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपने दोस्त के महिला मित्र के बारे में अपशब्द कहने के बाद दो लड़कों ने एक युवक को धमकाया है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो शुक्रवार रात से वायरल हो रहा था। जिसके बाद एक शख्स ने वीडियो को ट्विटर पर डालते हुए पुलिस को टैग किया था। इस वीडियो में दो आरोपित शख्स एक युवक को पिस्टल दिखाते हुए धमका रहे हैं और उसे अपशब्द कह रहे हैं। इस दौरान दोनों लड़कों ने शख्स की पिटाई भी की है। यह वीडियो छावला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था। इसके बाद संबंधित थाने को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित युवक को ढूंढा और मामला दर्ज कर लिया।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी एक महिला मित्र है। महिला मित्र की एक अन्य युवक से भी दोस्ती है जो कि अभी जेल में बंद है। पीड़ित युवक ने महिला मित्र के बारे में कुछ बोला था जिस बात की जानकारी जेल में बंद शख्स को हुई। इसके बाद दो युवक उसे धमकाने के लिए आए थे। पीड़ित युवक आरोपित को नहीं जानता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.