Move to Jagran APP

दक्षिण दिल्ली में एक फीसद बढ़ी ट्रांसफर ड्यूटी, घर खरीदना हुआ महंगा

दक्षिणी निगम ने एक फीसद ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाने के फैसले को लागू कर दिया है। इससे दक्षिण दिल्ली में संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 01:20 PM (IST)
दक्षिण दिल्ली में एक फीसद बढ़ी ट्रांसफर ड्यूटी, घर खरीदना हुआ महंगा

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दक्षिणी दिल्ली निगम इलाके में अपने घर का सपना देखने वाले लोगों को अब घर खरीदने पर एक फीसद ज्यादा ट्रांसफर ड्यूटी देनी होगी। दक्षिणी निगम ने एक फीसद ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाने के फैसले को लागू कर दिया है। अगस्त में पहले स्थायी समिति ने इसकी मंजूरी दी और सदन की मंजूरी के बाद निगम ने इसे लागू कर दिया है। इसके बाद 25 लाख रुपये से ज्यादा का मकान खरीदने पर महिला और पुरुष दोनों को एक-एक फीसद ज्यादा ट्रांसफर ड्यूटी देनी होगी। इससे निगम को हर साल करीब 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल महिला के लिए ट्रांसफर ड्यूटी दो फीसद तो वहीं पुरुष के लिए तीन फीसद हिस्सा निगम लेता है, लेकिन दक्षिणी निगम के इस फैसले के बाद उसके इलाके में मकान खरीदने पर एक फीसद ज्यादा यानि महिला को तीन फीसद तो वहीं पुरुष को चार फीसद हिस्सा बतौर ट्रांसफर ड्यूटी वसूलकर निगम को देना होगा। 10 सितंबर से निगम ने इस फैसले को लागू कर दिया है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली में ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) से लेकर कांग्रेस तक विरोध कर चुकी है। इसके बाद भी निगम ने इसका प्रस्ताव पारित कर दिया था। निगम को हर बड़ी राशि दिल्ली सरकार से ट्रांसफर ड्यूटी के तौर पर हर साल मिलती है। बीते वर्ष 2018 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक दक्षिणी निगम ने 518 करोड़ रुपये बतौर ट्रांसफर ड्यूटी वसूल की थी। इसी तरह इसी समय सीमा में 630 करोड़ रुपये बतौर ट्रांसफर ड्यूटी वसूल की थी।

क्या होता है ट्रांसफर ड्यूटी

किसी भी संपत्ति को खरीदने के दौरान संपत्ति की कुल कीमत का तय किया गया हिस्सा बतौर ट्रांसफर ड्यूटी के तौर पर राज्य सरकार को देना होगा। इसमें निगम द्वारा तय किए गए ट्रांसफर ड्यूटी शुल्क को राज्य सरकार वसूल कर निगम को देती है।

भाजपा कोरोना काल में जनता पर बोझ डाल रही है जबकि जनता को राहत देनी चाहिए। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी क्योंकि निगम को जिन स्त्रोतों से आय बढ़ानी चाहिए उनसे बढ़ाने में विफल रहा है। अब जनता पर इसका बोझ डाल रहे हैं। -प्रेम चौहान, नेता प्रतिपक्ष, दक्षिणी निगम दिल्ली

सरकार ने निगम के फंड में लगातार कटौती की है। इससे निगम को खराब आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ रहा है। यह जो ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाई गई इस पर नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पढ़ेगा। केवल 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति पर ट्रांसफर ड्यूटी एक फीसद ज्यादा देनी होगी। - नरेंद्र चावला, नेता सदन, दक्षिणी निगम

हम ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाने या जनता पर कोई भी नया कर लगाने का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने कहा था कि वह जनता पर नया कोई कर नहीं लगाएगी, लेकिन कोरोना संकट में करों में बढ़ोत्तरी कर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। -अभिषेक दत्त, नेता, कांग्रेस दल

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.