Indian Railway News: ठंड और कोहरे का कहर, 10 मिनट से लेकर 3 घंटे तक की देरी से चल रहीं ट्रेनें
कुछ जगहों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर चालकों को फॉग लाइट चलाना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी कोहरा ज्यादा देखा गया।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल और झारखंड से आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कोहरे का असर सड़क पर भी नजर आने लगा है। सोमवार सुबह दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी और पलवल में कोहरे का असर दिखा। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर चालकों को फॉग लाइट चलाना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विलंब से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-2.42 घंटे
- नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस-23 मिनट
- खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-10 मिनट
- अमृतसर-नागपुर कोविड विशेष-12 मिनट
- देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी-16 मिनट
- कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस-16 मिनट
- जम्मूवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-22 मिनट
- जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-20 मिनट
- नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-18 मिनट
- त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल कोविड विशेष-43 मिनट
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कोटा कोविड विशेष-36 मिनट
- लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस-10 मिनट
- हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-8 मिनट
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन त्योहार विशेष-5 मिनट
- कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-24 मिनट
- एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षदीप कोविड सुपर फास्ट एक्सप्रेस-37 मिनट
- विशाखापट्टनम- हजरत निजामुद्दीन त्योहार विशेष-7 मिनट
- रक्सौल-पुरानी दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस-9 मिनट
- बरेली-भुज त्योहार विशेष-29 मिनट
- बठिंडा-पुरानी दिल्ली त्योहार विशेष-42 मिनट
- फाजिल्का-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-24 मिनट
- श्रीगंगा नगर-पुरानी दिल्ली-30 मिनट
- पुरानी दिल्ली-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस-1.05 घंटे
- डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-48 मिनट
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष-1.02 घंटे
- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस-16 मिनट
यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराई 40 गाड़ियां
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर इतना अधिक था कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर 40 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे कई लोग घायल भी हुए हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो