Move to Jagran APP

UP: ट्रैफिक जाम में फंसे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पुलिस में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित धौलाना कट के पास शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गड्ढे होने के कारण एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीचोबीच पलट गई। इसके चलते हाईवे पर भंयकर जाम लग गया।

By Edited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:49 PM (IST)
UP: ट्रैफिक जाम में फंसे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पुलिस में मचा हड़कंप
UP: ट्रैफिक जाम में फंसे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पुलिस में मचा हड़कंप

हापुड़/पिलखुवा, जेएनएन। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (पहले-एनएच 24) स्थित धौलाना मार्ग के निकट शुक्रवार सुबह गड्ढे होने के कारण एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीचोबीच पलट गई। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयंकर जाम लग गया। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ियों का काफिला भी आ गया। मुख्यमंत्री के जाम में फंसने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने विपरीत दिशा से मुख्यमंत्री का काफिला निकाला।

loksabha election banner

दुर्घटना के कारण दिनभर हापुड़ से गाजियाबाद की ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसने के कारण यात्री परेशान रहे। दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। पिलखुवा से गाजियाबाद की ओर एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। धौलाना मार्ग के निकट अचानक ट्रैक्टर का पहिया सड़क पर गहरे गड्ढे में आ गया और असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

निर्माणदायी संस्था के लोगों की अनदेखी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने एलिवेटेड सड़क की निर्माणदायी संस्था को क्रेन के जरिये ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने की हिदायत दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण जाम लगा था। पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। गौरतलब है कि पिलखुवा में एलिवेटिड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं।

इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी और निर्माणदायी संस्था के पदाधिकारी मूकदर्शक बने हैं। शहर वासियों का आरोप है कि देश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो पर भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन जितनी अव्यवस्था इस राजमार्ग पर है, उतनी कहीं नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.