Move to Jagran APP

Tokyo Olympic 2020: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहलवान रवि दहिया को दी बधाई, बोले अब Go For Gold

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में रोमांचक मुकाबलाओं का दौर जारी है। देश के तमाम खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देश के खिलाड़ी और खेल प्रेमी टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों के मेडल जीतकर लौटने की दुआ कर रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 04:33 PM (IST)
Tokyo Olympic 2020: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहलवान रवि दहिया को दी बधाई, बोले अब Go For Gold
टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती मैच खेलते हुए रवि दहिया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में रोमांचक मुकाबलाओं का दौर जारी है। देश के तमाम खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देश के खिलाड़ी और खेल प्रेमी टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों के मेडल जीतकर लौटने की दुआ कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपने खेल में मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन कर दिया है, अब बाकी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद लगी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि दहिया ने भी मैच जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है। उधर रवि दहिया के जीतने पर उनके गांव में भी जश्न का माहौल है। रवि की जीत पर गांव में ढोल नगाड़े बजाकर डांस किया गया और मिठाइयां बांटी गई।

loksabha election banner



रवि दहिया के मैच जीतने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनको बधाई दी। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए उन्होंने इंग्लिश में लिखा कि क्या शानदार प्रदर्शन है! कुश्ती सेमीफाइनल के 57 किग्रा वर्ग में रवि कुमार दहिया द्वारा अविश्वसनीय लड़ाई। टोक्यो में भारत के लिए एक और पदक पक्का। गोल्ड के लिए जाओ, विजेता। फाइनल के लिए शुभकामनाएँ। इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट की है।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों ने एक बार फिर से देश के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मैच को जीतने के साथ ही रवि दहिया ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद को बढ़ा दिया है। कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए रवि दहिया ने ये मैच जीत किया, रवि ने कजाकिस्तान के जिस खिलाड़ी को हराया उसका नाम नुरिस्लाम सनायेव है। रवि ने विक्ट्री बाय फॉल से फाइनल में जगह पक्की किया जिसे पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। बुधवार को खेले गए मैच में भारतीय पहलवान रवि ने एक के बाद के तीन मैच में विरोधी खिलाड़ियों को चित करते हुए भारत के लिए एक पदक पक्का किया। अब गोल्ड की उम्मीद अधिक बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: लवलीना के पदक जीतने पर कुमार विश्वास ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगे में तीन लोगों की हत्या के आरोपित ने कोर्ट से की अजीबोगरीब मांग, आप भी जानिए

ये भी पढ़ें- दिल्ली के एक गांव में बीते 15 दिनों से सड़क और घरों में भरा है हरा पानी, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.