Move to Jagran APP

Delhi News: हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने निकली तिरंगा यात्रा

Har Ghar Tiranga campaign विद्यार्थियों को तिरंगा वितरित करने के साथ उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर घर पर उसे फहराने की शपथ दिलाई गई। राजगढ़ कालोनी स्थित गीता बाल भारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 10:37 PM (IST)
Delhi News: हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने निकली तिरंगा यात्रा
लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई।

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। यमुनापार के स्कूल व कालेजों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों को तिरंगा वितरित करने के साथ उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर घर पर उसे फहराने की शपथ दिलाई गई। राजगढ़ कालोनी स्थित गीता बाल भारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

loksabha election banner

विद्यालय भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय पदाधिकारी हर्ष ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। जहां-जहां से यात्रा निकाली, वह क्षेत्र भारत माता व वंदेमातरम के जय घोष से गूंज उठा। विद्यालय बैंड के सदस्यों ने आजादी के तराने गाए और मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी। इसमें शामिल हुए गांधी नगर विधायक अनिल बाजपेयी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आजादी का सही अर्थ समझना होगा।

आजादी बलिदान से मिली है, इसे सहेज कर रखना होगा। कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व समझाया। डा. अनिल गोयल व विद्यालय प्रमुख राकेश मालिक ने विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित शहीद राजगुरु कालेज आफ एप्लाइड साइंस फार वीमेन में छात्राओं को तिरंगा दिया गया।

कालेज की प्रिंसिपल प्रो. पायल मागो, गवर्निंग बाडी की चेयरपर्सन इला श्रीवास्तव, सदस्य प्रियंका देव और प्रशासनिक अधिकारी साकेत कुमार ने तिरंगा वितरण किया। वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष किया गया। छात्राओं ने शपथ ली कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर में तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए दूसरों को प्रेरित भी करेंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों पर फहराएं तिरंगा

प्रो. संजीव कुमार तिवारीमहाराजा अग्रसेन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक उत्पत्ति की जानकारी देने के बाद छात्रों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। प्रो. तिवारी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराना है। साथ ही आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने वसुंधरा एन्क्लेव क्षेत्र में लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के की जानकारी देते हुए उनसे घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। एनसीसी के केयरटेकर डा. ¨कगौले न्यूमे ने झंडा संहिता में दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.