Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, तापमान गिरा

मौसम विभाग ने थोड़ी देर पहले ही अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी दिल्ली और गुड़गांव आसपास के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का जताया अनुमान।

By Amit SinghEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 04:00 PM (IST)
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, तापमान गिरा
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, तापमान गिरा

नई दिल्ली, जेएनएन। बदलते मौसम के बीच राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर बारिश शुरू हो चुकी है। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने करीब एक घंटे पहले ही बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने थोड़ी देर पहले ही अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार दक्षिणी दिल्ली और गुड़गांव आसपास के कुछ क्षेत्रों में एक घंटे के भीतर तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी।

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर अब भी 24 से 89 फीसद बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट होगी।

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने लगेगी, लेकिन 23 तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान तब तक 17 डिग्री पर पहुंच जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.