दिल्ली में तीन कुख्यात सेंधमार चढ़े पुलिस के हत्थे, पहले से ही दर्ज हैं कई मामले
बदमाशों ने बृज भूषण गौतम के घर में सेंधमारी कर एक लाख 40 हजार नकद अौर लाखों के सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर चाणक्य पुरी थाना पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी थी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की चाणक्य पुरी थाना पुलिस ने तीन कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान हैदराबाद निवासी असकीन मलिक, हापुड़ के रहने वाले इनाम कुरैशी और इमरान के रूप में हुई है। बदमाशों पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में हत्या सहित अन्य 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी के गहने बरामद किए हैं।
नई दिल्ली जिला के डीसीपी डॉ. इश सिंघल ने बताया कि चाणक्य पुरी थाना क्षेत्र में 28 जून को सेंधमारी की घटना घटी थी। बदमाशों ने बृज भूषण गौतम के घर में सेंधमारी कर एक लाख 40 हजार नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर चाणक्य पुरी थाना पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी थी। चाणक्य पुरी थाना एसएचओ हरि किशन की टीम ने बदमाशों को दबोचने के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कमरे की फुटेजों का विश्लेषण किया।
इसमें बदमाश जिस वाहन से वारदात करने आए थे उसका पता चला। जिसके बाद पुलिस ने रजिस्ट्रशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक इनाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि उसने दो साथियों के साथ सेंधमारी की थी। जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरौपीत इमरान को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन असकीन मलिक फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपित दिल्ली में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे एक दिसंबर को गौतमपुरी इलाके से धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपित दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी वारदात कर चुके हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो