Move to Jagran APP

दिल्ली में तेज आंधी से अब तक गिर चुके हैं करीब तीन सौ पेड़, निगम ने जारी की रिपोर्ट

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार शाहदरा दक्षिणी व उत्तरी जोन में सात जगहों पर पेड़ गिरने और दो जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। शाहदरा दक्षिणी जोन में जगतपुरी रोड बिहारी गली और शाहदरा में एक-एक इमारत क्षतिग्रस्त हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 03:13 PM (IST)
दिल्ली में तेज आंधी से अब तक गिर चुके हैं करीब तीन सौ पेड़, निगम ने जारी की रिपोर्ट
रोहिणी जोन में सर्वाधिक 38 पेड़ गिर गए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में बार-बार आने वाली तेजी आंधी पेड़ों के लिए मौत की वजह बन रही है। यही वजह है कि अब तक करीब 300 पेड़ों की इसके चलते जान जा चुकी है। शुक्रवार को आई आंधी में भी 100 से अधिक पेड़ गिर गए। राहत की बात है कि इनकी वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि पेड़ों की चपेट में बिजली के खंभे आने से बिजली आपूर्ति कई इलाकों में प्रभावित हुई। तेज आंधी में पेड़ों से कहीं पानी की टंकी हवा में उड़ गई तो कई दिवारों के हिस्से गिर गए। निगमों की रिपोर्ट के मुताबिक किसी जान हानि की सूचना नहीं है।

loksabha election banner

शुक्रवार को हुई बरसात और तेज आंधी में अकेले उत्तरी निगम क्षेत्र में 67 स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना है। इसी तरह दक्षिणी निगम इलाके में 11 स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना निगमों के कंट्रोल रुम को मिली है। इसी तरह पूर्वी दिल्ली में भी 10 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए और नई दिल्ली नगर पालिका क्षेत्र में 15 पेड़ों व उनके हिस्से गिरने की सूचना है। इससे पूर्व बीते मंगलवार को ही 148 के करीब पेड़ तेज आंधी में गिर गए थे। 22 मई को आंधी में 22 पेड़ गिरे थे। इसी तरह 19 मई को भी 20 के करीब पेड़ गिरे थे।

उत्तरी निगम की रिपोर्ट के अनुसार सिटी एसपी जोन में पांच स्थानों पर पेड़ गिरे, सिविल लाइंस जोन में छह स्थानों पर पेड़ गिरे तो दो स्थानों पर दिवार का हिस्सा गिर गया। नरेला जोन में एक स्थान पर पेड़ गिरा, करोल बाग जोन में 9, केशवपुरम जोन में आठ स्थानों पर पेड़ गिरे वहीं एक स्थान पर दिवार का हिस्सा गिर गया। रोहिणी जोन में सर्वाधिक 38 पेड़ गिर गए। दक्षिणी निगम के अनुसार सेंट्रल जोन में छह, दक्षिणी जोन में दो और नजफगढ़ जोन में तीन स्थानों पर पेड़ गिर गए।

पूर्वी दिल्ली में भी कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। यहां तेज आंधी की वजह से कड़कड़ी मोड़ के पास सर्विस रोड पर एक पेड़ टूट गया। उसे गिरने की वजह से कई अन्य पेड़ों की शाखाएं भी टूट गईं। जगतपुरी टाइल मार्केट में भी एक पेड़ गिरा मिला।

वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार शाहदरा दक्षिणी व उत्तरी जोन में सात जगहों पर पेड़ गिरने और दो जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। शाहदरा दक्षिणी जोन में जगतपुरी रोड बिहारी गली और शाहदरा में एक-एक इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। शाहदरा में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने की वजह से दूसरी इमारत को क्षति पहुंची है। इसके अलावा त्रिलोकपुरी अंबेडकर स्टेडियम, योजना विहार, यमुना स्पोटर्स कांप्लेक्स, कृष्णा नगर गोविंदपुरा गली नंबर छह, पुरना कोंडली में पेड़ गिरे हैं।

लाकडाउन के कारण नहीं पता चल पा रही सही संख्या

लाकडाउन की वजह से अभी बड़ी संख्या में लोग घर में है। इसलिए न तो अप्रिय घटना हो रही है और न ही लोगों को ज्यादा दिक्कते हो रही है। वहीं, पेड़ों की गिरने की भी सही सूचना नहीं मिल रही है। दरअसल, निगमों को कंट्रोल रुम में लोगों की शिकायतों से ही जानकारी मिलती है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम हैं इसके चलते सही सूचना भी निगमों के कंट्रोल रुम को नहीं मिल पा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.