Move to Jagran APP

दिल्ली के स्वरूप नगर में मोबाइल लूटने के लिए कर दी हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

स्वरूप नगर में बदमाशों ने मोबाइल लूटने के लिए बाइक सवार दो युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर एक की हत्या कर दी। जबकि दूसरे को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद झा परिवार के साथ अमृत विहार में रहते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 11:42 AM (IST)
दिल्ली के स्वरूप नगर में मोबाइल लूटने के लिए कर दी हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली के स्वरूप नगर में मोबाइल लूटने के लिए कर दी हत्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। स्वरूप नगर में बदमाशों ने मोबाइल लूटने के लिए बाइक सवार दो युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर एक की हत्या कर दी। जबकि दूसरे को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद झा परिवार के साथ अमृत विहार में रहते हैं। वह प्लेसमेंट एजेंसी में काम करते हैं। वह दीपावली की रात अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक से घूमने के लिए निकले थे। दोनों रात करीब 12 बजे सड़क पर घूम रहे थे कि चार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन आनंद ने रुबाइक की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने पीछे से बाइक को धक्का दे दिया। जिससे दोनो गिर गए।

loksabha election banner

इसके बाद चारों बदमाश अंकित एवं आनंद से उनका मोबाइल छीनने लगे। दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने ईंट-पत्थर से उन पर वार करना शुरू कर दिया और उनके फोन लूटकर फरार हो गए। किसी तरह आनंद ने स्वजन को घटना की सूचना दी। घायल हालत में दोनों को संत नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी फरार है।

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

वहीं, बदरपुर थानाक्षेत्र में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान फायरिंग होने लगी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपितों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली एक पुलिसकर्मी के पैर पर लग गई, जबकि फायरिंग के दौरान एक अन्य युवक भी गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अपोलो अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास और दहशत फैलाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सन्नी, महेंद्र और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना गत शुक्रवार नवंबर की रात 1:40 बजे के आसपास की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.