Move to Jagran APP

दिल्ली में आज से शुरू हुआ 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने का काम

दिल्ली में 500 जगहों पर हाई मास्ट तिरंगा झंडा लहराने का प्रस्ताव है। इनमें से पहले फेज में बृहस्पतिवार से 75 जगहों पर तिरंगा झंडा लगाने का काम शुरू किया गया है। अलग-अलग चरणों में कुल 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 12:09 PM (IST)
दिल्ली में आज से शुरू हुआ 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने का काम
दिल्ली में आज से शुरू हुआ 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने का काम

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने बृहस्पतिवार को 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज को 75 स्थानों पर फहराने की शुरुआत की। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले चरण में हमारा लक्ष्य दिल्ली में 500 स्थानों पर झंडे लगाने का है। हमारा उद्देश्य है कि हर कोई दिन में 2-3 बार झंडा जरूर देखे। अपने सांसारिक जीवन में कभी-कभी हम अपने देश, समाज को भूल जाते हैं। ये झंडे हमें देशभक्ति की भावना देंगे। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ट्वीट करके पहले ही कह चुके हैं कि बृहस्पतिवार से 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने का काम शुरू होगा।

loksabha election banner

बता दें कि दिल्ली में 500 जगहों पर हाई मास्ट तिरंगा झंडा लहराने का प्रस्ताव है। इनमें से पहले फेज में बृहस्पतिवार से 75 जगहों पर तिरंगा झंडा लगाने का काम शुरू किया गया है। अलग-अलग चरणों में कुल 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। झंडे के पोल ऊपरी सिरे पर फ्लड लाइट्स भी लगाई जाएंगी। झंडे के पोल की ऊंचाई करीब 35 मीटर (115 फीट) होगी। वहीं, अफसरों का कहना है कि 115 फीट ऊंचे स्टील के पोल लगाने के लिए जो फाउंडेशन बनाने हैं, उसमें ही समय लग रहा है। फाउंडेशन बनाने के बाद उसे कुछ दिनों तक ऐसे ही छोड़ना पड़ रहा है, ताकि वह मजबूत हो जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.