Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस परेड में देश के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों की दिखेगी झांकी

Republic Day Parade 2021 दिल्ली की झांकी में शाहजहांनाबाद पुनर्विकास के कार्य को दिखाया गया है। दिल्ली की झांकी के प्रथम भाग में लाल किले को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जायकों के लिए मशहूर चांदनी चौक को गोलगप्पे के जरिये दर्शाने की कोशिश की गई है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:18 AM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड में देश के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों की दिखेगी झांकी
मशहूर चांदनी चौक को गोलगप्पे के जरिये दर्शाने की कोशिश की गई है।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर इस बार देश की धार्मिक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। झांकी में एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अयोध्या का श्रीराम मंदिर, उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर, दिल्ली का गौरीशंकर मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, बेपिस्ट सेंट्रल चर्च और दिगंबर लाल जैन मंदिर के जरिये गंगा-जमुनी तहजीब पेश की जाएगी। इसी तरह गुजरात के मोढेरा का सूर्य मंदिर, पंजाब की झांकी में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत से तमिलनाडु का शोर मंदिर भी राजपथ पर झांकी में दिखाई देगा।

loksabha election banner

यहां पर पहली बार अयोध्या के श्रीराम मंदिर की कलाकृति के जरिये उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या के जिस दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है उसे भी झांकी के माध्यम से राजपथ पर दिखाया जाएगा। झांकी के प्रथम भाग में जहां महर्षि वाल्मीकि को रामायण की रचना करते हुए प्रदर्शित किया गया वहीं निचले हिस्से में भगवान राम का निषादराज को गले लगाना, शबरी के बेर खाना, संजीवनी बूटी लाना आदि दिखाया गया है। इसी प्रकार दिल्ली की झांकी में शाहजहांनाबाद पुनर्विकास के कार्य को दिखाया गया है। दिल्ली की झांकी के प्रथम भाग में लाल किले को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जायकों के लिए मशहूर चांदनी चौक को गोलगप्पे के जरिये दर्शाने की कोशिश की गई है।

पहले करते थे रावण का रोल अब राजपथ पर राम के किरदार में आएंगे नजर

राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी इसलिए खास है क्योंकि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या के जिस श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है उसकी प्रतिकृति राजपथ पर दिखाई देगी। खास बात यह होगी कि उत्तर-प्रदेश के ही कलाकार इस झांकी में अपनी प्रस्तुति देंगे। राम का किरदार निभा रहे अजय की कहानी भी रोचक है। अजय बताते हैं कि बीते वर्ष अयोध्या की रामलीला में उन्होंने राम का किरदार निभाना शुरू किया तो प्रभु राम की कृपा से राजपथ की परेड के दौरान झांकी में उन्हें श्रीराम के किरदार निभाने का मौका मिला है। इससे पूर्व छह वर्षों तक विभिन्न राज्यों की रामलीलाओं में रावण का किरदार निभाते थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.