Move to Jagran APP

फिर मिले तेंदुए के पैरों के निशान, लगाए जाएंगे पिंजरे

शाम छह बजे तक ड्रोन की मदद से 60 एकड़ के क्षेत्र में तेंदुए की खोज की गई। यह माना जा रहा है कि जंगली जानवर सरसों के खेत में घुस जाता है।

By Edited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:18 PM (IST)
फिर मिले तेंदुए के पैरों के निशान, लगाए जाएंगे पिंजरे
फिर मिले तेंदुए के पैरों के निशान, लगाए जाएंगे पिंजरे
मानेसर, जेएनएन। गांव धानावास-पातली में शनिवार रात को फिर तेंदुए के पैरों के निशान मिले। दो दिन पहले भी यहां ग्रामीणों ने तेंदुए के होने की शिकायत की थी। उस दौरान वन्यजीव विभाग की टीम ने लकड़बग्घे के पैरों के निशान होने की बात कही थी।

मंडलीय वन्य जीव अधिकारी श्याम सुंदर कौशिक ने बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद रविवार को सर्च अभियान सुबह छह बजे शुरू किया गया।

loksabha election banner

शाम छह बजे तक ड्रोन की मदद से 60 एकड़ के क्षेत्र में तेंदुए की खोज की गई। यह माना जा रहा है कि जंगली जानवर सरसों के खेत में घुस जाता है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए वन्यजीव विभाग गांव के समीप पांच से छह पिंजरे लगाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.