Move to Jagran APP

प्रवासी पक्षियों के लिए ओखला पक्षी विहार में बनेंगे 10 आइलैंड

ओखला पक्षी विहार में प्रवासीय पक्षियों के लिए दस स्थानों पर आइलैंड बनाए जाएंगे। करीब चार किलोमीटर में फैले पक्षी विहार के विभिन्न स्थानों पर यह आइलैंड बनाए जाएंगे।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:51 PM (IST)
प्रवासी पक्षियों के लिए ओखला पक्षी विहार में बनेंगे 10 आइलैंड
प्रवासी पक्षियों के लिए ओखला पक्षी विहार में बनेंगे 10 आइलैंड

नोएडा, जेएनएन। ओखला पक्षी विहार में प्रवासीय पक्षियों के लिए दस स्थानों पर आइलैंड बनाए जाएंगे। करीब चार किलोमीटर में फैले पक्षी विहार के विभिन्न स्थानों पर यह आइलैंड बनाए जाएंगे। फिलहाल वन विभाग पक्षी विहार में साफ-सफाई का कार्य कर रहा है। माह के अंत तक सफाई कार्य पूरा होने के बाद आइलैंड पर कार्य शुरू होगा।

loksabha election banner

अगले महीने शुरू होगा काम

प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पक्षियों को बैठने और भोजन के लिए ऊंची व दलदली जमीन चाहिए होती है। दलदली जमीन के आसपास पानी में छोटी-छोटी मछलियां व कीड़े एकत्र होते हैं। प्रवासी पक्षी इनका शिकार करते हैं। पक्षी विहार में हर साल पक्षियों के लिए आइलैंड बनाया जाता है। बारिश में यह आइलैंड खराब हो जाता है। अगले माह से आइलैंड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

कार्य में लगाए दए 20 से अधिक मजदूर

उन्होंने बताया कि पक्षी विहार में भारी मात्र में जलकुंभी व पटेरा समेत अन्य जंगली घास उग आई हैं। एक सप्ताह से इनकी सफाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए 20 से अधिक मजदूरों को लगाया गया है। पक्षी विहार में नेचर ट्रेल व मार्ग की साफ-सफाई भी की जा रही है। पर्यटकों के लिए बायो शौचालय लगा दिया गया है। पानी व फास्ट फूड की भी व्यवस्था करने की योजना है। अक्टूबर माह के अंत तक प्रवासी पक्षी आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एक बार आइए तो सही, कंकरीट के जंगलों से दूर, परिंदों की चहचहाहट के बीच Agra News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.