बारिश थमी तो गर्मी ने फिर दिखाए रंग
दिल्ली में बारिश थमते ही न केवल उमस बढ़ गई है बल्कि गर्मी भी फिर से तेवर दिखाने लगी है। आलम यह है कि तापमान में भी इजाफा होने लगा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में बारिश थमते ही न केवल उमस बढ़ गई है बल्कि गर्मी भी फिर से तेवर दिखाने लगी है। ऐसे में तापमान में भी इजाफा होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 46 से 85 फीसद रिकार्ड किया गया। पूसा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
फरीदाबाद को छोड़कर शेष सभी जगहों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। फरीदाबाद की हवा सामान्य श्रेणी में रही। सफर इंडिया के मुताबिक शुष्क मौसम होने के कारण और हवा में नमी होने की वजह से अभी अगले कई दिन हवा के इसी श्रेणी में बने रहने के आसार हैं। बॉक्स दिल्ली के चार अलग-अलग क्षेत्रों में कितना रहा तापमान क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम पालम 42.6 डिग्री से. 30.4 डिग्री से. लोधी रोड 40.1 डिग्री से. 27.7 डिग्री से. पूसा 43.2 डिग्री से. 30.8 डिग्री से. आयानगर 41.8 डिग्री से. 29.9 डिग्री से. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के मुताबिक रविवार को दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) :- शहर एक्यूआइ दिल्ली 209 फरीदाबाद 181 गाजियाबाद 271 गुरुग्राम 202 नोएडा 215