Move to Jagran APP

Happy Birthday Avatar Singh: कभी चाय बेचकर करते थे गुजारा, फिर संघर्ष के दम पर बने MCD के मेयर

Happy Birthday Avatar Singh भाजपा नेता अवतार सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानकर कार्य करते हैं। फिलहाल वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों से बहुत प्रभावित हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 04:58 PM (IST)
Happy Birthday Avatar Singh: कभी चाय बेचकर करते थे गुजारा, फिर संघर्ष के दम पर बने MCD के मेयर
अवतार सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। Happy Birthday Avatar Singh: सिविल लाइंस से भाजपा पार्षद अवतार सिंह का सोमवार को जन्मदिन है। वह पूरे 57 वर्ष के हो गए हैं। वर्ष 2019 में वह उत्तरी दिल्ली के महापौर बने थे। वह पहले दिल्ली के दलित सिख महापौर थे। इससे पूर्व उनका शुरुआती जीवन संघर्ष भरा रहा है। कभी वह अजमेरी गेट में पीपल के पेड़ के नीचे चाय की दुकान भी लगाते थे। कई वर्षों तक उन्होंने यह कार्य परिवार चलाने के लिए किया। इतना ही उन्होंने दिल्ली के विभिन्न बड़े होटलों में वेटर और कुली की तरह भी कार्य किया है।

loksabha election banner

दिल्ली के चांदनी चौक में जन्मे अवतार सिंह इस समय प्रदेश भाजपा के सिख नेता हैं। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उन्हें दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया है। अवतार सिंह कश्मीरी गेट की रामलीला में विभिन्न किरदार भी निभाते रहे हैं। अवतार सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानकर कार्य करते हैं। फिलहाल वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों से बहुत प्रभावित हैं।

उनका कहना है कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला हैं जो गरीब में महिलाओं , युवाओं बुजुर्गों के लिए योजनाएं लाकर उनके लिए कार्य कर रहा है। अवतार सिंह अपने इलाके में एक पुराने स्कूटर पर घूमते हुए नजर आ जाते हैं। इस दौरान वह नागरिकों की समस्याओं को भी सुनते हैं। कोरोना संकट के दौर में अवतार सिंह ने हिंदूराव अस्पताल को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोरोना अस्पताल में तब्दील कराया था।

उत्तरी दिल्ली में वह पहले ऐसे महापौर थे जिनका कार्यकाल सितंबर तक चला था। नहीं तो हर वर्ष महापौर का चुनाव अप्रैल माह में ही हो जाता है। लॉकडाउन के चलते निगम चुनाव नहीं करा पाया था।

नामः अवतार सिंह

पार्षद- सिविल लाइंस व पूर्व महापौर उत्तरी दिल्ली

जन्मतिथिः 30/11/1963

जन्मस्थानः दिल्ली चांदनी चौक

पिता का नामः सरदार निरंजन सिंह

माता का नामः जसवंत कौर

शिक्षाः 12 वीं पास

पत्नी का नामः मोहनजीत कौर

बच्चे : गुनीत सिंह और रवलीन कौर

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.