सिखों के हित में मोदी सरकार के काम को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ताः जेपी नड्डा
दिल्ली के सिख नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सिखों के हित में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली के सिख नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सिखों के हित में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष ने नेताओं से इन कामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। आरपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास से गुरबाणी का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है। सिख नेताओं ने ऐतिहासिक कृपाण भारत वापस लाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिखों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व और गुरु गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व, 84 के दंगों के पीडि़तों को न्याय दिलाने, श्री करतारपुर साहिब कारिडोर खोलने सहित अन्य मामलों में प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रुचि लेकर सिख समुदाय के हित में काम किया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि विरोधी पार्टियां सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। नेताओं व कार्यकर्ताओं को सिखों के बीच जाकर मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देनी चाहिए, जिससे कि उन्हें सच्चाई मालूम चल सके। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने के नाम पर कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने संयम से काम लिया।
किसी किसान इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, प्रदेश मंत्री इम्प्रीत सिंह बख्शी, सिख प्रकोष्ठ के प्रभारी कुलदीप सिंह, संयोजक कुलविंदर सिंह बंटी, कंवलजीत धीर, चरणजीत लवली, जसप्रीत सिंह माटा, जगदीप कोहली सहित अन्य सिख नेता मौजूद थे।