रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के लिए सरकार जिम्मेदार: स्वराज इंडिया
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बनाये रखने में सरकार पूरी तरह से असफल हुई है।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के लिए स्वराज इंडिया ने हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बनाये रखने में सरकार पूरी तरह से असफल हुई है, जिसके चलते अपराधी रोहतक सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देते हैं।
योगेंद्र यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले में दोषियो की फांसी की सजा बहाल रखने का फैसला सुनाया है, ऐसे में रोहतक में इस तरह का अपराध चिंता का कारण है। हर नागरिक को भय मुक्त जीवन जीने की गारंटी देना राज्य का अहम कर्तव्य है। रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना से यह स्पष्ट है कि राज्य अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने में असफल हुआ है।
यह भी पढ़ें: आजिज आकर बहू ने पुलिस के सामने खोल दी शराबी ससुर की पोल