Move to Jagran APP

Swachh Survekshan 2021: आइए बनें बाटल्‍स फार चेंज अभियान का हिस्‍सा, और दिल्‍ली को बनाएं स्‍वच्‍छ

च्छ सर्वेक्षण के मद्देजनर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के रिसाइकलिंग पर जोर दिया है। इसके लिए बाटल्स फार चेंज नामक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत गत वर्ष दिसंबर में पूर्वी निगम ने लोगों से करीब 561 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 05:15 PM (IST)
Swachh Survekshan 2021: आइए बनें बाटल्‍स फार चेंज अभियान का हिस्‍सा, और दिल्‍ली को बनाएं स्‍वच्‍छ
स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने वाला है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने से पहले हर निगम अपनी ओर से जोर लगा रहा है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्‍ली नगर निगम भी स्‍वच्‍छता के लिए बाटल्‍स फार चेंज अभियान लाया है। इसे लोगों का खूब साथ भी मिल रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देजनर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के रिसाइकलिंग पर जोर दिया है। इसके लिए बाटल्स फार चेंज नामक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत गत वर्ष दिसंबर में पूर्वी निगम ने लोगों से करीब 561 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया है। इस अभियान में करीब 35 हाउसिंग सोसाइटी को जोड़ा गया है। इसमें 1100 से ज्यादा घरों को अभियान में शामिल किया गया है। मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के जरिये लोगों और पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। 

loksabha election banner

प्लास्टिक मुक्त बनाने की ईमानदार कोशिश

खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के द्वारा पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की ईमानदार कोशिश की जा रही है, जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया जा सके। मयूर विहार, कृष्णा नगर तथा गोविंदपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की गई। दिसंबर माह में करीब 561 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया है। इन्हें रिसाइकिलिंग करने वाले केंद्रों में भेज दिया गया है। यह अभियान एक निजी कंपनी के सहयोग से चलाया जा रहा है।

क्या है योजना

बाटल्स फार चेंज अभियान एक निजी कंपनी की मदद से पूर्वी निगम ने शुरू किया है। अभियान में लोगों को प्लास्टिक से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि प्लास्टिक के स्‍त्रोत पर ही अलग करने और उनके रि-साइकल के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। निगम लोगों से इस्तेमाल हो चुके प्लास्टिक को एकत्र करता है और फिर इन्हें रिसाइकिल के लिए भेज दिया जाता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.