Move to Jagran APP

Bihar Election Result 2020: बिहार चुनाव में सबसे सटीक निकला दिल्ली विश्वविद्यालय का सर्वे

Bihar Election Result 2020 सर्वे में एनडीए को कुल 44.95 फीसदी मत मिलने की संभावना के साथ 129 सीटें दी थीं। इसके अलावा महागठबंधन को 106 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी और उसे 38.04 फीसदी मत मिलने का अनुमान जताया था।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 10:10 AM (IST)
Bihar Election Result 2020: बिहार चुनाव में सबसे सटीक निकला दिल्ली विश्वविद्यालय का सर्वे
जदयू नेता नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली। Bihar Election Result 2020: 90 फीसद से अधिक एग्जिट पोल को खारिज करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को लगातार चौथी बार सत्ता सौंपी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़े मुकाबले वाले इस चुनाव परिणाम में जहां पर ज्यादातर सर्वे और एग्जिट पोल फेल रहे, वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के विकासशील राज्य शोध केंद्र व राजनीति विज्ञान विभाग का संयुक्त सर्वे बिहार चुनाव परिणाम के बेहद करीब रहा। डीयू की शोध संस्था ने सर्वे में बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया था, जो बिल्कुल सही निकला। सर्वे में एनडीए को कुल 44.95 फीसदी मत मिलने की संभावना के साथ 129 सीटें दी थीं। यह  भी बेहद करीब रहा। इसके अलावा, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 106 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी और उसे 38.04 फीसदी मत मिलने की संभावना दर्शायी गई थी। कुलमिलाकर यह भी सटीक ही रही। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी डीयू का सर्वे करीब-करीब सही निकला था।

loksabha election banner

विकासशील राज्य शोध केंद्र के निदेशक प्रो.सुनील कुमार चौधरी (Prof. Sunil Kumar Chaudhary, Director, Center for Developing State Research) के मुताबिक, यह शोध 28 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच राज्य की सभी 243 विधानसभाओं के तकरीबन 9044 मतदाताओं के मत-व्यवहार पर किए गए अध्ययन पर आधारित था। इस सर्वे को दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तकरीबन 200 छात्र-छात्राओं व शोधार्थियों द्वारा 6 समन्वयकों के निर्देशन में ऑनलाइन प्रश्नावली के माध्यम से चुनाव के तीनों चरणों में मतदाताओं के मत-व्यवहार से संबन्धित आंकड़ों का संकलन किया गया था। 

केंद्र के निदेशक प्रो सुनील के चौधरी का कहना है कि सर्वे मे एक प्रश्नावली के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का मन टटोला गया था। इस सर्वे में मतदाताओं ने बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार को सर्वाधिक पसंद किया था, जबकि दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव रहे थे।

यह था सर्वे  

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - 129 (सीट)   44.95 (मत फीसद में)

महागठबंधन - 106  (सीट)                    38.04 (मत फीसद में)

लोकजनशक्ति पार्टी-      3 (सीट)           8.71 (मत फीसद में)

निर्दलीय - 5 (सीट)                              8.30 (मत फीसद में)

कुल 243 

मुख्यमंत्री पद हेतु सर्वाधिक पसंदीदा प्रत्याशी

प्रत्याशी              मत प्रतिशत

नीतीश कुमार-   41.49

तेजस्वी यादव-  35.27

चिराग पासवान-  11.42

अन्य-             11.82

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.