Move to Jagran APP

Suresh Angadi Death News: केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, कर्नाटक में भाजपा की मजबूती के लिए किया था खूब काम

अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि अंगड़ी ने कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और मंत्री थे। उनका निधन दुखद है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 07:22 AM (IST)
Suresh Angadi Death News: केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, कर्नाटक में भाजपा की मजबूती के लिए किया था खूब काम
पीएम मोदी से मिलते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी। - फोटो- ट्विटर।

नई दिल्ली, राहुल चौहान। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बीच बुधवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में कोरोना से निधन हो गया। एम्स ने उनके निधन की पुष्टि की है। अंगड़ी ने करीब साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली। वह करीब दो हफ्ते से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। 11 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी स्वयं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी थी। इसके साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच कराने की अपील की थी। 

loksabha election banner

कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने में की काफी मेहनत

अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि अंगड़ी ने कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और मंत्री थे। उनका निधन दु:खद है। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, रेलमंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर अंगड़ी के निधन पर दु:ख जताया है। 

कर्नाटक की बेलगाम सीट से लगातार चार बार रहे सांसद

अंगड़ी कर्नाटक की बेलगाम सीट से लगातार चार बार से सांसद थे। वहीं, कुछ घंटे पहले ही अंगड़ी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्वीट को रिट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 के राज्यसभा में पारित होने पर मैं जम्मू-कश्मीर के बहनों-भाइयों को हार्दिक बधाई देता हूं तथा 70 वर्षों से अनसुनी प्रदेश वासियों की इस मांग को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। 

जम्‍मू-कश्‍मीर की क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए महत्‍वपूर्ण

नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने से कश्मीरी, डोंगरी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी को अधिकारिक भाषाओं का दर्जा प्राप्त होगा। यह जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक संरक्षण एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.