Move to Jagran APP

Rohtak Murder Case: पांच लोगों की हत्या कर दिल्ली आ रहा कोच सुखवेंद्र गिरफ्तार, अब खुलेगा राज

Rohtak Murder case Update हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोपित सुखवेंद्र दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है। दिल्ली के समयपुर बादली से इसकी गिरफ्तारी हुई है। हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन किया जिसमें सुखवेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 08:31 PM (IST)
Rohtak Murder Case: पांच लोगों की हत्या कर दिल्ली आ रहा कोच सुखवेंद्र गिरफ्तार, अब खुलेगा राज
रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोपित सुखवेंद्र दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Rohtak Murder case Update: हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोपित सुखवेंद्र दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है। दिल्ली के समयपुर बादली से इसकी गिरफ्तारी हुई है। हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन किया जिसमें सुखवेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।  

loksabha election banner

कैसे हुई गिरफ्तारी

समयपुर बदली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सुखवेंद्र मोर को गिरफ्तार किया। यह हरियाणा नंबर की कार से दिल्ली आ रहा था। बादली अंडर पास के पास दो पुलिस कर्मियों ने हरियाणा नंबर की कार को रोककर जब सुखवेंद्र से पूछताछ की तो वह डर गया और मौके से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने इसे दबोच लिया। इसके पास से एक पिस्टल और 5 कारतूस मिले है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखवेंद्र हर उस शख्‍स की कल हत्‍या करना चाहता था जो किसी न किसी वजह से उसकी आंख में खटकता था। उसने फोन करके लोगों को बुलाया था। कोच अमरजीत लेट हो गया था तो उसने कोच मनोज मलिक, उनकी पत्‍नी साक्षी और उनके बेटे को गोली मारने के बाद दोबारा से फोन करके लोकेशन पूछी। अमरजीत कुछ दूरी पर कार में बैठा था। सुखवेंद्र ने उस जगह पर जाकर उसे गोली मारी। फिलहाल पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। सुखवेंद्र के निशाने पर कितने लोग थे और क्‍यों थे? उसके पास हथियार से कहां से आया। वारदात की वजह भी अभी तक पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं है। एक महिला खिलाड़ी के परिजनों की शिकायत पर उसे अखाड़े से हटाया गया, फिलहाल यह वजह बताई जा रही है। दूसरी तरफ दो कोच के बीच अखाड़े पर वर्चस्‍वत की लड़ाई की बात भी सामने आई है। ऐसे सवालों के जवाब जानना आवश्‍यक है।

बता दें कि रोहतक के एक कुश्ती अखाड़े में शुक्रवार की शाम को अचानक हुई फायरिंग के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। मृतकों में तीन कुश्ती कोच और एक महिला पहलवान शामिल थे। घटना का सही कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना में मारी गई महिला पहलवान उत्‍तर प्रदेश के मथुरा की है। फायरिंग कुश्‍ती कोच सुखवेंद्र मोर ने अपने कुछ साथियों के साथ की थी। उसकी अखाड़े के हेड कोच मनोज मलिक से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी।

कैसे की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में मनोज मलिक जाट कॉलेज में अखाड़े के हेड कोच थे। उनके साथ उनकी पत्नी और उनके बच्चे रहते थे। वहीं सुखवेंद्र अखाड़े में ऊपरी के फ्लोर पर रहता था। वह रात को करीब नौ बज कर तीस मिनट पर मनोज और उसके परिवार को बुलाया और अचानक से गोली चला दी। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के लोग भी भौंचक्के रह गए। वह फायरिंग कर भागने की फिराक में था कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह उन लोगों पर भी गोली चला दी। इस दौरान वह वहां से भागने में कामयाब हो गया।

क्यों की थी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार अखाड़े को चलाने के लिए एक साल की ही अनुमति मिलती है। मनोज मलिक हेड कोच के पद पर थे वहीं उनसे पहले सुखवेंद्र मोर यहां हेड कोच था। इसी वजह से वह रंजिश रखता था। अखाड़े के पहलवानों के अनुसार, कई दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन सुखवेंद्र रंजिश रखे हुए था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.