Move to Jagran APP

Delhi Metro Service News: येलो लाइन रूट पर तकनीकी खराबी से थमी मेट्रो की रफ्तार

Delhi Metro Service News दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार सुबह ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार स्टेशन के बीच तकनीकी खामी आ गई जिसके चलते मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार थम गई।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 12:34 PM (IST)
Delhi Metro Service News: येलो लाइन रूट पर तकनीकी खराबी से थमी मेट्रो की रफ्तार
पीक आवर के दौरान आई इस खराबी से यात्रा का समय बढ़ गया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Metro Service News:  दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के सामान्य होने के साथ ही तकनीकी खामियों के सामने आने का सिलसिला भी तेज हो गया है, जिससे लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार सुबह ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार स्टेशन के बीच तकनीकी खामी आ गई, जिसके चलते मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार थम गई। ऐसे में पीक आवर के दौरान आई इस खराबी से यात्रा का समय बढ़ गया।

loksabha election banner

इस खामी के चलते देरी से दफ्तर या अन्य काम से पहुंचे लोगों ने दिल्ली मेट्रो पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी खीझ भी निकाली। वहीं, तकनीकी खामी की जानकारी देते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी थी। बता दें कि येलो लाइन गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पीक आवर में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार स्टेशन के बीच तकनीकी खामी आ गई, जिसने मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसकी सूचना तत्काल डीएमआरसी से अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दी।

वहीं, बताया जा रहा है कि पीक आवर में येलो लाइन पर आई इस तकनीकी खामी के चलते हजारों मेट्रो यात्रियों को दिक्कत पेश आई। इसके चलते इंटरचेंज वाले स्टेशनों पर मेट्रो यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गई है। वहीं, तकरीबन एक घंटे बाद दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गई हैं। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि शनिवार का दिन होने की वजह से कम दिक्कत आई। सोमवार का दिन होता तो अधिक परेशानी होती है।

बता दें कि लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक शुरू होने पर पिछले साल 7 सितंबर से दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू हुआ है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल निगम पूरी सतर्कता के साथ ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इस दौरान मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाले यात्रियों का 200 रुपये का चालान किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.