Move to Jagran APP

दक्षिणी निगम का दिव्यागों के लिए बड़ा तोहफा, पढ़िए शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए क्या है प्लानिंग

निगम के चार जोन हैं प्रत्येक जोन में एक-एक स्कूल बनाया जाएगा। खास बात यह होगी दिव्यांगों को शिक्षित करने के लिए जो उपकरण निजी स्कूलों मेें होते हैं वह भी इन स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे। एक स्कूल पर इसमें करीब 25 लाख रुपये का खर्चा होगा।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:15 PM (IST)
दक्षिणी निगम का दिव्यागों के लिए बड़ा तोहफा, पढ़िए शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए क्या है प्लानिंग
निगम ने अब दिव्यांगों की शिक्षा के लिए विशेष स्कूल बनाने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दिव्यांग को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए निगम ने विशेष स्कूल तैयार करने का फैसला लिया है। दक्षिणी निगम क्षेत्र में चार स्कूल बनाए जाएंगे। निगम के चार जोन हैं प्रत्येक जोन में एक-एक स्कूल बनाया जाएगा। खास बात यह होगी दिव्यांगों को शिक्षित करने के लिए जो उपकरण निजी स्कूलों मेें होते हैं वह भी इन स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे। एक स्कूल पर इसमें करीब 25 लाख रुपये का खर्चा होगा। निगम इसके लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पोंसबलिटी (सीएसआर) के माध्यम से फंड जुटाने की कोशिश में जुट गया है। इसमें कई कंपनियों से निगम को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

loksabha election banner

दक्षिणी निगम की शिक्षा समिति की चेयरपर्सन नीतिका शर्मा ने बताया कि हम लगातार शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत निगम ने अब दिव्यांगों की शिक्षा के लिए विशेष स्कूल बनाने का फैसला लिया है। दक्षिणी निगम के चारों जोन में एक-एक रिकोर्स सेंटर विशेष बच्चों के लिए बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निगम ऐसे चार स्कूल की इमारतों की पहचान कर रहा है जहां पर दिव्यांगों की शिक्षा के लिए अनुकुल माहौल प्रदान किया जा सके।

इमारतों के चयन के साथ ही हम सरकारी व निजी कंपनियों के संपर्क में हैं जहां से उपकरणों की खरीद के लिए सीएसआर फंडिग के लिए बात कर रहे हैं। कुछ सरकारी संस्थाए हमारे इस प्रस्ताव से सहमत हुई हैं जिनके साथ जल्द ही करार भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी निगम 581 स्कूल संचालित करता है। इसमें करीब 2.70 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। निगम नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक शिक्षा उपलब्ध कराता है।

निगम में पहली बार होंगे यह स्कूल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए पहली बार दक्षिणी निगम विशेष स्कूल शुरू करेगा। फिलहाल निगम के पास दिव्यांग छात्र तो पढ़ते हैं लेकिन उनके लिए विशेष स्कूल की व्यवस्था फिलहाल दिल्ली के किसी अन्य निगम के पास नहीं है। ऐसे में दिव्यांगों के लिए समर्पित विशेष स्कूल खोलने वाला दक्षिणी निगम पहला निगम बन जाएगा। निगम की योजना है कि प्रत्येक जोन के एक-एक स्कूल के कुछ कमरों को दिव्यांगों की शिक्षा के चिन्हित किया जाए। जहां पर उनकी शिक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।

निगम के हर स्कूल में होगा स्मार्ट क्लास रूम:  शिक्षा समिति की चेयरपर्सन नीतिका शर्मा ने बताया कि निगम अपने सभी स्कूलों में एक कक्ष को स्मार्ट क्लास रूम के तौर पर विकसित कर रहा है। अब तक 468 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए भी जा चुके हैं। वहीं 80 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने का कार्य अगामी वित्त वर्ष में पूरा हो जाएगा। इन क्लास रूम में प्रोजेक्टर के साथ स्मार्ट बोर्ड आदि की सुविधा होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.