Move to Jagran APP

Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए- कब से कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दस फरवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:25 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 02:39 PM (IST)
Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए- कब से कोहरा करेगा परेशान
Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए- कब से कोहरा करेगा परेशान

नई दिल्ली, जेएनएन। पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर) में बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। दफ्तर जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत पेश आई। मौसम विभाग की मानें तो ऐसा हाल कुछ दिन और रहेगा, इतना ही नहीं कोहरा भी कहर बरपाएगा।

loksabha election banner

इससे पहले बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि और खराब मौसम के बाद शुक्रवार को धूप से खिलने से मौसम सामान्य रहा। हालांकि दस फरवरी को राजधानी के लोगों को घना कोहरा परेशान करेगा। शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दस फरवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर की दिशा से ठंडी हवा दिल्ली और आसपास के इलाकों में दस्तक दे सकती है। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद राजधानी के प्रदूषण का स्तर लगातार दूसरे दिन सामान्य रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 144 दर्ज हुआ, जो सामान्य श्रेणी है। बृहस्पतिवार को भी इंडेक्स 176 दर्ज हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिनों तक प्रदूषण का स्तर सामान्य श्रेणी में ही रहने के आसार हैं। प्रदूषण बेहद गंभीर हालात में नहीं पहुंचेगा।

दिल्ली-एनसीआर समेत  पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का असर ट्रेन और उसके यात्रियों पर भी पड़ा है। ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली आने-जाने वाली 20 ट्रेनें चल रही हैं। 

दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.