हैरान कर देगी बॉक्सिंग चैंपियन के अपराधी बनने की कहानी, पुलिस ने रखा था 50000 इनाम
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नामी अशोक प्रधान गैंग के शातिर विक्की उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नामी अशोक प्रधान गैंग के शातिर विक्की उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि विक्की जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रह चुका है। इसके बाद उसने विक्की ने अशोक प्रधान गैंग में शामिल हो गया फिर वह गैंग का शार्पशूटर बन गया। फरार चल रहे शूटर विक्की पर हरियाणा पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था।
27 अक्टूबर को किसी से मिलने द्वारका इलाके में आए विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विक्की रोहतक का रहने वाला है और 2009 में देहरादून में उसे जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उसे गोल्ड मेडल मिला था।
दिल्ली पुलिस की मानें तो विक्की अशोक प्रधान गैंग का सदस्य है और वह रोहतक के जाट कॉलेज में एक छात्र की हत्या के मामले में जेल में था। पुलिस के मुताबिक, 2011 से वह अपराध की दुनिया में आ गया और अशोक प्रधान गैंग में शामिल हो गया। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के दर्जन भर केस दर्ज हैं।
पुलिस की मानें तो बाहरी दिल्ली में जितेंद्र गोगी और सुनील उर्फ टिल्लू गैंग के बीच गैंगवार जगजाहिर है। इस बीच अशोक प्रधान गैंग ने गोगी गैंग से हाथ मिला लिया है और टिल्लू गैंग के खात्मे के लिए विक्की नाम के इसी शार्पशूटर को लगा दिया था। इससे पहले विक्की ने 2017 में क्रांति गैंग के राजेश भारती और संजीत पर भी गोलियां चलाईं थीं।
पुलिस के मुताबिक, 2011 से वह अपराध की दुनिया में आ गया और अशोक प्रधान गैंग में शामिल हो गया। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के दर्जन भर केस दर्ज हैं।