Move to Jagran APP

सात वर्षीय नैनिका गुप्ता ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में बनाई अपनी एक अलग पहचान

शाहदरा के शालीमार पार्क में रहने वाली सात वर्षीय नैनिका गुप्ता ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नैनिका की उम्र जितनी छोटी है काम उतने ही बड़े हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:07 PM (IST)
सात वर्षीय नैनिका गुप्ता ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में बनाई अपनी एक अलग पहचान
सात वर्षीय नैनिका गुप्ता ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में बनाई अपनी एक अलग पहचान

नई दिल्‍ली [शुजाउद्दीन]। फोटोग्राफी...एक ऐसी कला है, जिसमें बिना कुछ लिखे संदेश को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाता है। तभी तो कहते हैं सौ शब्दों के मुकाबले एक तस्वीर ही काफी है। शाहदरा के शालीमार पार्क में रहने वाली सात वर्षीय नैनिका गुप्ता ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नैनिका की उम्र जितनी छोटी है, काम उतने ही बड़े हैं। उन्हें देश की सबसे छोटी उम्र की फोटोग्राफर कहा जाता है।

loksabha election banner

खिलौनों की जगह कैमरे का मिला साथ

जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं नैनिका कैमरे से खेलती थीं। उनके पिता अर्पित गुप्ता और मां सीमा

गुप्ता प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उन्होंने बचपन में गाड़ियों की जगह बेटी के हाथों में डीएलएसआर कैमरा पकड़ा दिया। नैनिका की पांच सौ से अधिक चुनींदा तस्वीरें हैं, जिसमें मौसम व स्ट्रीट फूड की तस्वीरें सबसे ज्यादा हैं। नैनिका की मां कहती हैं जब नैनिका पैदा हुई थी, उसके तीन महीने बाद ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अक्सर उन्हें शूट के लिए जाना पड़ता था। ऐसे में वह नैनिका को अपने साथ ले जाती थीं। बचपन से नैनिका को आसपास फोटोग्राफर्स का ही माहौल मिला। दो वर्ष की उम्र में नैनिका ने फोटाग्राफी शुरू कर दी थी।

चार वर्ष तक होते होते अच्छी फोटोग्राफर बन गई। 

मिल चुके हैं 35 अवॉर्ड

नैनिका ने बताया कि उन्हें फोटोग्राफी में 35 अवॉर्ड मिल चुके हैं। गत 15 अक्टूबर को पूर्वी जिले की ओर से आयोजित बेटी उत्सव में जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें सम्मानित किया था।

तीन बुक में दर्ज हो चुका है नाम 

नैनिका गुप्ता ने बताया कि 2015 में उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। यह उनके जीवन का

पहला रिकॉर्ड था। इसके बाद उन्होंने 2019 में जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही बुक में उनके अलावा किसी दूसरे का इतनी छोटी उम्र की सूची में फोटोग्राफर का नाम दर्ज नहीं है, इसलिए उन्हें ही देश की सबसे छोटी फोटोग्राफर कहा जाता है। 

समय समय पर लगती है फोटो प्रदर्शनी

नैनिका की फोटो प्रदर्शनी करीब तीन वर्ष पहले उत्तर-प्रदेश के लखनऊ में लगी थी। यह उनके जीवन की पहली

प्रदर्शनी थी। इसके बाद दिल्ली, गुरुग्राम व मुंबई में प्रदर्शनी लगी। मीडिया फोटोग्राफर क्लब लखनऊ ने नैनिका को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हुआ है। इन प्रदर्शनियों में नैनिका की कई फोटो को प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। मुंबई में नैनिका की फोटो को लेकर एक किताब तक छप चुकी है। 

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.